आगरा
उत्तरप्रदेश के आगरा से लड्डू गोपाल की भक्ति में डूबने का अजब मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह लड्डू गोपाल को स्नान कराने के दौरान लड्डू गोपाल की प्रतिमा गिर गई और हाथ टूट गया। इस पर पुजारी इतने दुखी हुए कि फूट-फूटकर रोने लगे।
आगरा के शाहगंज खेरिया मोड़ अंतर्गत खास पूरा क्षेत्र के निवासी पुजारी का नाम लेख सिंह है और वह पथवारी मंदिर के पुजारी हैं। लड्डू गोपाल की प्रतिमा का हाथ टूटने पर पहले तो पुजारी ने खुद ही प्लास्टर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। फिर लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पहले तो डॉक्टरों ने लड्डू गोपाल को प्लास्टर चढ़ाने से इनकार कर दिया तो पुजारी लेख सिंह बेसुध से हो गए। इस पर हिंदू संगठन के कुछ पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने श्री कृष्ण निवासी आगरा के नाम से पर्चा बनवाया।
उनकी जिद देख खुद सीएमएस ने लड्डू गोपाल का पर्चा बनवाकर अपने केबिन को ऑपरेशन थिएटर बनाया और पुजारी के सामने लड्डू गोपाल का प्लास्टर किया और अपने हाथों से पुजारी को सौंपा। इसके बाद पुजारी लड्डू गोपाल को घर ले गया।
सीएमएस अशोक कुमार ने सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि ऐसा मामला उनके सामने पहली बार आया है। पुजारी ने लड्डू गोपाल का इलाज करने की अपील की थी। उन्होंने देखा तो अष्टधातु की प्रतिमा का हाथ टूट गया था। पुजारी की आस्था और जिद को समझते हुए इतनी छोटी प्रतिमा को उन्होंने लकड़ी की खपच्ची की सपोर्ट से पट्टी कर दी।
अस्पताल से छुट्टी के बाद लेखराज लड्डू गोपाल के बदन पर मरहम लगा रहे हैं और उन्हें भोग के बाद सुला कर खुद पहरेदारी कर रहे हैं। उनका मानना है की एक दो दिन बाद पट्टी उतरवाने पर अगर उनकी चोट ठीक न हुई तो वो बड़े डॉक्टरों को दिखाकर इलाज करवाएंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
