जयपुर
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के एक दर्जन अभियोजन अधिकारियों को सहायक निदेशक अभियोजन अधिकारी के पद पर पदोन्नति दे दी है। राज्य के गृह विभाग की ओर से गुरुवार को पदोन्नति के आदेश जारी किए गए।
शासन सचिव गृह (विधि) चंचल मिश्रा के हस्ताक्षरों से जारी इस पदोन्नति सूची में राजस्थान अभियोजन अधिकारी एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पवन वशिष्ठ सहित एक दर्जन नाम हैं। इन सभी अधिकारियों की पदोन्नति हाल ही में बैठी विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर की गई है।
इन अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ रिक्त तिथि से और नकद लाभ उनके कार्य ग्रहण करने की तिथि से देय होगा। राजस्थान में सहायक निदेशक अभियोजन अधिकारी के पद लम्बे समय से खाली पड़े थे, इसके बाद भी अभी तक अभियोजन अधिकारियों को इस पद पर पदोन्नति नहीं मिल पा रही थी, हालांकि ये पद विरुद्ध सहायक निदेशक अभियोजन अधिकारी के पद पर ही काम कर रहे थे। अब विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर इन अभियोजन अभियोजन अधिकारियों को पदोन्नति मिल गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
