जयपुर
जयपुर की नवगठित हेरिटेज नगर निगम की प्रथम महापौर मुनेश गुर्जर ने महापौर के तौर पर अपना एक साल का कार्यकाल बुधवार को पूरा कर लिया। इस मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने सालभर की अपनी उपलब्धियां गिनाईं और बताया कि हेरिटेज नगर निगम ने पिछले एक साल में अपने क्षेत्र में 334 करोड़ 23 लाख रुपए खर्च कर अनेक विकास कार्य करवाए।
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि इस दौरान 209 स्वयं सहायता समूह का गठनकर इनमें से 109 स्वयं सहायता समूह को 10—10 हजार व 38 समूहों को 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि 66 लोगों को व्यक्तिगत ऋण वितरित किए गए। 7 हजार 11 स्ट्रीट वेंडर्स व 4 हजार जरूरत मंदों को स्ट्रीट वेंडर्स अनुग्रह सहायता के तहत एक करोड़ 1 लाख 10 हजार की सहायता प्रदान की गई।
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि नगर निगम अपनी आय बढ़ाने की ओर विशेष ध्यान दे रहा है। क्योंकि आय बढ़ेगी तो निगम और बेहतर काम कर पाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में कोविड ने हर किसी को प्रभावित किया। इसके बाद भी नगर निगम के चाहे सफाई कर्मचारी हों या इंदिरा रसोई; सभी ने कोविड काल में विशेष मेहनत की। उन्होंने कहा कि हमारे मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत के भी ये सख्त निर्देश थे कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए।
एक साल में ये भी किया: मुनेश गुर्जर
- साल में भर में खाली करवाई सिर्फ 21 अवैध पशु डेयरियां
- 120 अवैध पशु डेयरियों को जारी किए नोटिस
- 43 अवैध डेयरी संचालकों के घरों के काटे बिजली कनेक्शन
- 5578 आश्रयहीन बेसहरा पशुओं को किया जब्त
- 51 गोवंश के पशुपालको से 4.46 लाख रुपए वसूल किए
एक साल में खर्च किए 334.23 करोड़
- 28.92 करोड़ में 100 वार्डों में 214 काम हुए एक साल में
- 122 करोड़ के 443 विकास कार्य चल रहे शहर में
- 11,100 एलईडी लाइटें लगी पिछले एक साल में
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
