दौसा
दौसा जिले में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक बस ने बाइक सवार मां-भांजे को टक्कर मार दी जिससे अड़सठ वर्षीय मामा की मौत हो गई और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। भांजे को जयपुर रैफर किया गया है।
हादसा दौसा जिले के महुवा थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर पीपलखेड़ा गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार अलवर निवासी अशोक सोनी (68) अपने भांजे शगुन (25) के साथ बाइक से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान पीपलखेड़ा गांव स्थित गोपाल होटल के सामने पीछे से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शगुन गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को महुवा अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी कराकर बस को मेहंदीपुर बालाजी मोड़ से जब्त कर लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
