भरतपुर
भरतपुर नगर निगम के वार्ड 43 में कब्रिस्तान के सामने खाली पड़े समाज कल्याण विभाग के भू खंड पर जलभराव की समस्या से लोगों को अब निजात मिल गई है। इस इलाके में बारिश और नालियों के पानी से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा था।
इस जल भराव के समस्या के कारण समस्या इतनी विकट हो गई थी कि पास के घरों में लोग बीमारी का शिकार हो गए। पास में कृषिभूमि में रह रहे सैनी समाज के घरों तक जलभराव के कारण रास्ते हो गए थे। वार्ड पार्षद दीपक मुदगल को लोगों ने इस समस्या से अवगत कराया।
इसके बाद मुदगल ने आसपास की सभी नालियों को खुलवाया व नगर निगम के सहयोग से लगातार 4 दिन पंप लगवाकर पानी को मुख्य नाले से बाहर निकलवाया। पार्षद ने कहा कि नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता पवन तिवारी सीएसआई वेदराम, इंस्पेक्टर नरेश बघेल, जमादार हरेंद्र व वार्ड के सफाई कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
पार्षद दीपक मुदगल ने कहा कि जलभराव के स्थानों पर जल्द ही एंटीलार्वा दवाई डलवाई जाएगी और मच्छरों से निजात हेतु फॉगिंग करवाई जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
