बीकानेर
शिक्षा विभाग ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के लिए छुट्टियों का वार्षिक कलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार सर्दी की छुटि्टयां 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक होंगी जबकि गर्मी की छुटि्टयां 17 मई से 30 जून तक राखी गई हैं। विभाग ने हर महीने का कार्यक्रम भी तय कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने बताया कि इस सत्र की स्कूल या बोर्ड की अंतिम परीक्षा के बाद स्कूल फिर से शुरू हो जायेंगे। तब बच्चों को अस्थायी रूप से अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। बाद में रिजल्ट के आधार पर नई कक्षा में बिठाया जाएगा।
हर महीने का अलग कलैंडर
विभाग ने अक्टूबर 2021 से जून 2022 तक का हर महीने का अलग अलग कलैंडर जारी किया है। इसमें हर त्यौहार व पर्व की छुटि्टयों का ब्यौरा दिया गया है।
ये रहेगा स्कूल का समय
एक पारी में चल रहे स्कूलों का समय एक अप्रेल से तीस सितम्बर तक सुबह साढ़े सात बजे से एक बजे तक तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक दस बजे से चार बजे तकहोगा। वहीं दो पारी में संचालित स्कूलों का समय एक अप्रेल से तीस सितम्बर तक सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान दोनों पारी साढ़े पांच घंटे की होंगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
