भरतपुर
भरतपुर की ऐतिहासिक सुजानगंगा नहर की सफाई अब आधुनिक मशीन से आनासागर की तर्ज पर होगी। इसके लिए अजमेर नगर निगम से पंद्रह हजार रुपए रोज के भाड़े पर पानी में से कचरा साफ़ करने की मशीन मंगवाई गई है। शुक्रवार को इस मशीन ने नहर की सफाई भी शुरू कर दी।
करीब चार टन वजनी इस मशीन को शुक्रवार को क्रेन की सहायता से नहर में उतारा गया। यह मशीन 10 दिन सुजान गंगा नहर से कचरा निकालेगी। आपको बता दें भरतपुर की यह ऐतिहासिक नहर शहर के लोगों के लिए नरक बन चुकी है। इसकी साफ-सफाई के लिए बीते दशकों में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनीं, लेकिन कोई भी योजना आकार नहीं ले सकी। करोड़ों रुपए का बजट भी आया, पर सब ठिकाने लग गया। उसकी बन्दर-बांट हो गई।
करीब 22 साल पहले भरतपुर के एक पर्यावरणविद महेंद्र गर्ग ने इसके पानी को लेकर एक शोधपत्र तैयार किया था जिसमें सुजान गंगा नहर में बढ़ते जलीय प्रदूषण को लेकर राजस्स्थान सरकार को आगाह किया गया था कि इसका जल भयंकर प्रदूषण के कारण अपना रंग बार-बार बदल रहा है जो जलीय जीव-जंतुओं और शहर की जनता के लिए खतरनाक है। इसके बाद भी सरकार ने कोई कारगर कदम नहीं उठाए नहर के उद्धार के नाम पर करोड़ों को बंदर-बांट हो गई।
स्थानीय राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण भरतपुर के लोगों का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है। नहर की सफाई के लिए इस बार फिर भले ही प्रयास हो रहे हों, लेकिन लोगों को संदेह बना हुआ है कि कहीं पिछली बार की तरह यह एक बार फिर ड्रामा बनकर नहीं रह जाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
