हलैना (भरतपुर)
भरतपुर जिले के गांव छौंकरवाडा कलां के मूल निवासी तथा किरण ग्रुप गांधीधाम के चेयरमेन रमेशचन्द गुप्ता व एम.डी. महेश गुप्ता के सौजन्य से कोरोना महामारी से मानव जीवन की रक्षा एवं रोगी को ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए गांधीधाम के सेक्टर-4 में स्थित ओस्लो अंबाजी मन्दिर हॉल पर 24 अक्टूम्बर को सुबह 11 बजे तक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे। जबकि गीता मनीषी के महामण्डलेश्वर ज्ञनानन्द महाराज, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती निमाबेन आचार्य, लोकसभा सदस्य विनोद भाई चावडा, विधायक श्रीमती मालती बहिन माहेश्वरी, कच्छ के जिला कलक्टर श्रीमती प्रवीणा डीके, दीनदयाल पोर्ट ट्रस्ट अध्यक्ष एस.के.मेहता, नगर पालिका गांधीधाम के चेयरमेन इशिता टिलवानी, पूर्व कच्छ के एसपी मयूर पाटिल एवं कच्छ के मुख्य जिला आरोग्य अधिकारी जे.ओ.मांइड विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण ग्रुप के संस्थापक ए.आर. गुप्ता करेंगे।
किरण ग्रुप के चेयरमेन रमेशचन्द गुप्ता, एन.आर.गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश संयोजक व भरतपुर जिले के पूर्व जिला प्रमुख द्वारिकाप्रसाद गोयल ने बताया कि कोरोना महामारी की द्वितीय लहर से मानव जीवन पर बड़ा संकट आया, जिस संकट में सर्वाधिक दिक्कत ऑक्सीजन की आई। जिसको देख कर किरण ग्रुप एवं एन.आर.गुप्ता चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एन.आर.गुप्ता एवं उनके परिजनों ने मानव सेवा के उद्देश्य से गांधीधाम के नागरिक एवं राजस्थान व ब्रज अंचल के प्रवासियों के लिए ऑक्सीजन प्लांट लीलाशाह आश्रम आदिपुर में भेंट किया।
गोयल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली आदि प्रान्तों से गणमान्य नागरिक भी आमन्त्रित किए गए हैं । कार्यक्रम में कच्छ व गांधीधाम के अलावा गुजरात प्रान्त में रहे रहे राजस्थान प्रवासी परिवार भी भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल की पालना होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
