जयपुर
राजस्थान में लम्बे समय से कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के बड़ी खुश खबरी है। कम्प्यूटर शिक्षक के दस हजार से ज्यादा पदों की भर्ती का रास्ता अब पूरी तरह से साफ़ हो गया है। कम्प्यूटर अनुदेशक की स्थायी भर्ती करने के आदेश जारी करने के दूसरे दिन ही सोमवार को सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती का सिलेबस भी जारी कर दिया। हालांकि परीक्षा की तारीख का अब तक ऐलान नहीं हुआ है।
सोमवार को ही कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को नोडल एजेंसी नियुक्त कर दिया गया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Education Minister Govind Singh Dotasara) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डोटासरा ने ट्वीट किया कि प्रदेश के युवाओं से किए गए वादे के अनुसार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागीय प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जा रहा है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9,862 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर यह भर्ती होगी। पहले सरकार ने संविदा पर कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती करने का फैसला किया था। बेरोजगार युवाओं के विरोध के बाद नियमित भर्ती करने का फैसला लिया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
