भरतपुर
भरतपुर कोतवाली कुम्हेर गेट व्यापार संघ की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया ने नवीन कार्यकारिणी का परिचय कराया तथा सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में संस्था के मासिक शुल्क तथा दीपावली सजावट पर विचार किया गया। इस पर सदस्यों ने मासिक शुल्क को त्रैमासिक लेने व दीपावली सजावट का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सहमति के लिए 25 अक्टूबर को संघ की साधारण सभा बुलाने का निर्णय किया गया।
संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती को बनाए रखने व संगठन की मजबूती के लिए बाजार को तीन सेक्टरों में बांटने का निर्णय किया गया। उन्होंने बताया कि इन तीन सेक्टरों का प्रभारी राकेश मित्तल, सुंदर सिंह होल्कर और तेजवीर सिंह को नियुक्त किया गया।
बैठक में नए सदस्यों के लिए 250 रुपए सदस्यता शुल्क रखने और संस्था के बैंक खाते के सुचारु संचालन के लिए संघ के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष को अधिकृत करने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। संघ की जनरल मीटिंग 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे होगी।
बैठक के अंत में महामंत्री सुंदर सिंह होल्कर ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में विष्णु लोहिया, सुंदर होल्कर, राकेश मित्तल, गोपाल गोयल, मोहित गोयल, राजा मित्तल, मुकेश बंसल, राधेश्याम अमित अरोड़ा, अजय बंसल, बबलू, गोला, राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- आगरा स्टेशन पर ट्रॉली बैग खोला तो मिले इंसान के 12 टुकड़े | कटर से काटा पूरा शरीर, सिर गायब; चेन्नई CCTV में बैग लेकर दिखे युवक-युवती
- भरतपुर के परिवार पर जयपुर में टूटा कहर, 3 साल की बेटी समेत पिता की मौत | तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी ऐसी टक्कर कि परिवार सड़क पर जा गिरा, 6 वाहनों को टक्कर मारकर भागा ड्राइवर
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
