नई दिल्ली
देश की हाईकोर्ट्स में कुछ मामलों में ई-फाइलिंग अनिवार्य कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की ई-समिति ने सभी हाई कोर्ट्स को निर्देश दिया है कि वो 1 जनवरी, 2022 से कुछ मामलों में ई-फाइलिंग को अनिवार्य करें। निर्देशों के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से सरकारों की ओर से दाखिल मामले और याचिकाओं की ई-फाइलिंग की जाए।
आपको बता दें कि अभी तक सभी के पास ई-फाइलिंग के साथ-साथ दस्तावेजों, याचिकाओं और आवेदनों की फिजिकल कॉपी फाइल करने का ऑप्शन भी होता था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी ने सभी हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वे 1 जनवरी, 2022 से कुछ मामलों में ई-फाइलिंग को अनिवार्य करें। ऐसा होने पर कुछ मामलों में सिर्फ ई-फाइलिंग के जरिए ही सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 1 जनवरी 2022 से इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से सरकारों की ओर से दाखिल मामले और याचिकाओं की ई-फाइलिंग की जाए। अभी तक सभी के पास ई-फाइलिंग के साथ-साथ दस्तावेजों, याचिकाओं और आवेदनों की फिजिकल कॉपी फाइल करने का ऑप्शन भी होता था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी ने निर्देश दिया है कि तय तारीख के बाद सरकार की ओर से दाखिल याचिकाओं को फिजिकल फाइलिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रेवेन्यू, टैक्स, मध्यस्थता, कारोबारी विवाद जैसे मामलों की याचिकाएं ई-फाइलिंग के जरिए
इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति रेवेन्यू, टैक्स, मध्यस्थता, कारोबारी विवाद जैसे मामलों की याचिकाएं दाखिल करता है तो उसे भी ई-फाइलिंग के जरिए ही दायर किया जाए। इसके साथ ही अदालतों के फैसलों और आदेशों के खिलाफ दाखिल अपील या याचिका की भी ई-फाइलिंग ही हो।
इन मामलों में भी ई-फाइलिंग पर विचार कर सकती हैं कोर्ट
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) की अध्यक्षता वाली ई-कमेटी ने ये निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी हाई कोर्ट्स को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि अदालतें वसूली के मुकदमे, आपसी सहमति से तलाक और जमानत याचिकाओं जैसे मामलों में भी ई-फाइलिंग के लिए विचार कर सकती हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
