नई दिल्ली
किसान आंदोलन स्थल सिंघु बार्डर से बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। एक युवक के तालिबानी तरीके से हत्या कर उसके शव का हाथ और एक टांग काटकर किसान के मंच के सामने ही बैरिकेड से टांग दिया गया। गर्दन के साथ शरीर के अन्य अंगों पर भी तेजधार हथियार से हमले के निशान भी मिले हैं। शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव मिलने के बाद सिंघु बॉर्डर पर हंगामा शुरू हो गया है।
किसान आंदोलनकारियों के मंच के पास युवक की बर्बर तरीके से हत्या के मामले में कई खुलासे हुए हैं। मृतक की पहचान लखीबर सिंह के तौर पर हुई है। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे निहंग सिखों का हाथ था। बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, ‘घटना के पीछे निहंग हैं। उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। निहंग शुरू से ही हमारे लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं।’ हालांकि, पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।
डीएसपी हंसराज के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि, ‘जिम्मेदार कौन है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक वायरल वीडियो पर जांच हो रही है, अफवाहें चलती रहेंगी।’
इस बीच, तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पूरी घटना से खुद को दूर कर लिया है। किसान संगठन ने कहा कि वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरियाणा सरकार के साथ सहयोग करने को तैयार है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, इनमें निहंगों द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर हत्या करने की बात कही जा रही है।
मृतक की पहचान का हुआ खुलासा
सिंघू बॉर्डर पर मारे गए शख्स की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि लखबीर सिंह को हरनाम सिंह ने 6 साल की उम्र में गोद लिया था। उन्होंने बताया कि लखबीर सिंह मजदूरी का काम करता था और पंजाब के तरनतारन के गांव चीमा खुर्द का निवासी था। हरनाम सिंह लखबीर के फूफा हैं। जबकि लखबीर के असल पिता का नाम दर्शन सिंह था। लखबीर की उम्र 35-36 साल बताई जा रही है। वह तरन तारन जिले के चीमा खुर्द का रहने वाला था।
लखबीर सिंह के माता पिता पहले ही मर चुके हैं। उसकी एक बहन है राज कौर। लखबीर की पत्नी जसप्रीत कौर उसके साथ नहीं रहती थी। जसप्रीत के साथ ही तीनों बेटियां भी रहती थीं। तीनों बेटियों में कुलदीप कौर 8 साल, सोनिया 10 साल और तानिया 12 साल की है। पुलिस के मुताबिक लखबीर का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, ना ही किसी राजनीतिक दल से वह जुड़ा हुआ है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
