जोधपुर
सनसिटी जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा के एनकांउटर के बवाल खड़ा हो गया है। एनकाउंटर के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने एनकाउंटर टीम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे शव को नहीं उठाएंगे।
इस एनकाउंटर के विरोध में शहर के सफाईकर्मियों ने झाड़ू डाउन हड़ताल कर दी है। दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी के बाहर एकत्र हो रहे है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।
एनकांउटर के विरोध में गुरूवार सुबह ही बड़ी संख्या में मथुरादास माथुर अस्पताल में वाल्मीकि समाज के लोगों जमा हो गए। अभी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी प्रदर्शनकारियों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हैं। शहर में बवाल होने वाले संभावित इलाकों में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
आरोप: फर्जी है एनकाउंटर
वाल्मीकि समाज अभी तक शव उठाने के लिये तैयार नहीं हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाइश में जुटे हैं। लेकिन वाल्मीकि समाज ने एनकाउंटर को फर्जी बताते इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि जोधपुर में बुधवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा का एनकाउंटर कर दिया था। लवली कंडारा जोधपुर शहर के रातानाडा थाने का वांछित मुल्जिम था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
