जयपुर
रीट पेपर लीक मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बत्तीलाल मीणा की गिरफ्तारी के बाद राज्यसभा सांसद डा. किरोड़ी लाल मीना ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक बयान में डा. किरोड़ी मीना ने कहा कि बत्तीलाल तो महज एक प्यादा है। पेपर लीक के मास्टरमाइंड पर हाथ डालने की हिम्मत एसओजी भी नहीं कर पा रही है।
डा. किरोड़ी मीना ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण में बोर्ड अध्यक्ष समेत कई राजनेता शामिल हैं। लेकिन एसओजी की टीम उन पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। इस पूरी प्रक्रिया में एसओजी की टीम बत्तीलाल को प्यादे की तरह इस्तेमाल करेगी और सारे आरोप उस पर ही लगा देगी। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के बिना इस मामले में सच बाहर नहीं आ पाएगा और न ही असली दोषी पकड़े जाएंगे।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि इस प्रकरण में असली मास्टरमाइंड तो वह है जिनके हाथों में परीक्षा के आयोजन और निगरानी की कमान थी, लेकिन एसओजी की इन पर हाथ डालने की हिम्मत नहीं है। लिहाजा सीबीआई जांच होनी चाहिए। मीणा ने कहा कि प्रदेश के 26 लाख युवाओं का भविष्य रीट से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सरकार द्वारा इस पूरे प्रकरण की सिर्फ सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए। तभी इस पूरे प्रकरण में लिप्त बड़े आरोपियों पर भी कार्रवाई हो सकेगी।
आपको बता दें कि रीट परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश में लगातार सियासत गर्माती जा रही है। पिछले दिनों सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने इसी मसले पर बेरोजगार युवाओं के साथ शहीद स्मारक पर धरना भी दिया था और सरकार से इस प्रकरण की सीबीआई जांच करवाने और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
- बांदीकुई को एक दिन में मिली विकास की ‘डबल डोज’ | बस स्टैंड से अस्पताल, कंप्यूटर लैब से खाटूश्याम बस सेवा तक करोड़ों की सौगात
- असमनी राजस्थान ने किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार | नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, जिला स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
- 10 हजार फीट की ऊंचाई पर एमपीयूएटी की बेटियों ने लहराया परचम | 110 किमी ट्रेक पूरा कर खुशी नागदा और वैशाली मीणा ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
- ‘गुरु में गुरुत्व है, तभी वंदन का अधिकारी है’ | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम, भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर हुआ मंथन
- अब फूलों से महकेगा भरतपुर का यह प्रमुख मार्ग | एमएसजे कॉलेज से मडरपुर रोड तक डिवाइडर पर लगे 2000 से ज्यादा रंग-बिरंगे बोगनवेलिया
- 51 पौधों के साथ हरियाली का संकल्प | उच्चैन कन्या महाविद्यालय और नगर पालिका ने मिलकर चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान
