अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग एक और परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी एग्जाम- 2020 पर अंगुली उठी है। विवाद उठने पर आयोग ने इस परीक्षा के एक पेपर पर जांच बैठा दी है।
दरअसल असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी एग्जाम- 2020 के राजनीति विज्ञान के पेपर को लेकर राजस्थान लोकसेवा आयोग के पास बहुत सारी शिकायतें पहुंची थीं। इस पेपर में एक ही गाइड से दो सौ से ज्यादा प्रश्न पूछे गए थे। इस पर जब आयोग के पास शिकायतें पहुंची तो आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच कराने की घोषणा कर दी है।
इसकी जांच विशेषज्ञों की कमेटी का गठन कर कराई जाएगी और जांच में तथ्यों की पुष्टि होने पर आयोग द्वारा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। आयोग की सचिव शुभम् चौधरी ने बताया कि आयोग द्वारा 22 सितम्बर 2021 को सहायक आचार्य के 918 पदों के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा तथा 23 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक 31 ऐच्छिक विषयों की परीक्षा का आयोजन किया गया था।
इनमें से एक विषय राजनीति विज्ञान के प्रश्न-पत्र के संबंध में विभिन्न माध्यमों से आयोग के ध्यान में लाया गया है कि प्रश्न-पत्र में 200 से अधिक प्रश्न एक ही गाइड में से आए हैं। इस पर आयोग द्वारा संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया जाएगा। विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। कमेटी की जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही आयोग द्वारा परीक्षा दोबारा कराने या नहीं कराने पर विचार किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
