अलवर
अलवर में भरतपुर के एक युवक के साथ बुधवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रोले ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि युवक ट्रोले में फंसकर काफी दूर तक घिसटता रहा जिससे उसकी आंत बाहर निकल आईं। गनीमत है कि एक मदद ने उसकी जान बचा ली।
हादसा अलवर के सामोला चौक के पास का है। भरतपुर के कामां के कमरुका गांव से युवक मुबारिक और उसकी पत्नी के साथ अलवर के पास अकबरपुर गांव जा रहे थे। अलवर के सामोला चौक के पास एक ट्रोले ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर युवक ट्रोले के टायरों में फंस गया। काफी दूर तक घिसटता रहा। पेट-जांघ पूरी तरह ऐसे चिर गए कि उसके पेट के निचले हिस्से से आंत भी बाहर आ गई। सड़क खून से लाल हो गई। युवक की पत्नी उछल कर दूर जा गिरी। उसके भी चोटें आईं हैं।
कुछ दूरी पर जाकर ट्रोला रुक गया और पति-पत्नी घायल अवस्था में यूं ही पड़े रहे। युवक ट्राले के टायरों में पूरी तरफ फंसा हुआ था। काफी देर तक लोग पुलिस के आने का इंतजार करते रहे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे राजगढ़ में डिस्कॉम के AEN दीपक शर्मा को यह दृश्य नहीं देखा गया और तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और पीड़ित युवक को ट्रोले के पहियों से बाहर निकालने में जुट गए। उनके कहने पर कुछ और लोग आ गए। एईएन दीपक शर्मा ने खुद की कार में खून से लथपथ घायल मुबारिक को लिटाया। और तभी डिस्ट्रिक्ट सप्लाई मैनेजर हनुमान प्रजात भी आए।
AEN दीपक शर्मा ने बताया कि युवक की आंत बाहर आ गई थी, जिसे उन्होंने अपनी गाड़ी में रखे टावल से अंदर किया। कार में भी खून ही खून हो गया, लेकिन उसे समय पर अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार हो गया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एईएन दीप शर्मा और हनुमान प्रजापत वहां से निकले। डॉक्टरों ने कहा कि मरीज का खून काफी बह चुका है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत ठीक है। जयपुर रैफर करना पड़ सकता है।
कई साल से बच्चा नहीं हुआ था इसलिए मौलवी के पास जा रहे थे
घायल युवक की पत्नी ने बताया कि उन्हें कई साल से बच्चा नहीं हुआ है। इस कारण वे अकबरपुर में मौलवी के पास जा रहे थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
