भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर जिले में ACB ने एक हलका पटवारी को नौ हजार रुपए की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस पटवारी ने यह घूस एक परिवादी से जमीन के नामांतरण खोलने के एवज में मांगी थी।
मामला भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में छतरपुर गांव का है। गिरफ्तार पटवारी का नाम राहुल मीणा है। एक परिवादी ने ACB को शिकायत की थी कि पटवारी राहुल मीना नामांतरण खोलने की एवज में 9 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। उसके बाद गुरुवार दोपहर को पटवारी राहुल मीणा को 9 हजार रुपए की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार 3 अगस्त 2021 को परिवादी जगदीश ने एसीबी में लिखित शिकायत दी जिसमें बताया कि उसने अपने भाई अतर सिंह, राजवीर और महेश के साथ मिलकर छतरपुर गांव में जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री भी उनके नाम हो गई, लेकिन जब परिवादी जमीन का नामांतरण कराने के लिए पटवारी के पास पहुंचा तो पटवारी राहुल मीणा ने 6000 रुपए की रिश्वत खुद के लिए और 3000 रुपए की रिश्वत गिरदावर के लिए मांगी।
परिवादी की शिकायत का 4 अगस्त को सत्यापन किया गया जिसमें शिकायत सही पाई गई। 17 सितंबर को पटवारी राहुल मीणा ने परिवादी से पत्रावली में रखकर 9000 रुपए की रिश्वत राशि ली। इस पर एसीबी टीम ने तुरंत राहुल मीणा से रिश्वत राशि बरामद कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी धौलपुर के उप अधीक्षक सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौजूद थे। 3 अगस्त को ही एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने का प्रयास किया, लेकिन पटवारी के बाहर होने की वजह से सत्यापन नहीं हो पाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
