जयपुर / झुंझुनू
राजस्थान में एक पुलिस CO और दो कॉन्स्टेबल को जयपुर ACB की टीम ने शुक्रवार को झुंझुनू जिले में 1.55 लाख की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह घूस दहेज के एक मामले में मुल्जिमों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए ली थी।
गिरफ्तार किए गए सीओ ग्रामीण झुंझुनू का नाम भंवरलाल खोखर और 2 कॉन्स्टेबल के नाम राजवीर सिंह और महिपाल सिंह हैं। ACB के एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि परिवादी ने 10 सितंबर को जयपुर ACB मुख्यालय में सीओ भंवरलाल खोखर के खिलाफ दिए परिवाद में बताया था कि केस में त्वरित कार्रवाई करने और मुल्जिमों को जल्द गिरफ्तार करने के एवज में 2 लाख मांग रहा है। ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। कॉन्स्टेबल महिपाल सिंह ने नवलगढ़ स्थित अपने घर पर परिवादी से 1 लाख 55 हजार की रिश्वत ली थी।
2020 से जांच में डाल रखा थे केस
दहेज़ का यह मामला फरवरी 2020 का है और तभी से सीओ ग्रामीण भंवरलाल खोखर ने घूस लेने के प्रयास में था और इसलिए उसने जाँच को तभी से पेंडिंग रखा था। सीओ ने दो कॉन्स्टेबल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने और मुल्जिमों को गिरफ्तार करने की एवज में परिवादी से 2 लाख मांगे।
इस पर परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी और अब एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए 1 लाख 55 हजार की रिश्वत लेते हुए सीओ ग्रामीण भंवरलाल खोखर और 2 कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। अब एसीबी सभी आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर में आखातीज पर एकता का महाकुंभ… 40 जोड़ों ने एक साथ रचाई शादी | सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
- ‘मुआवजा दो या आंदोलन झेलो…’ भरतपुर के व्यापारी एकजुट | 21 अप्रैल को निर्णायक बैठक, सड़क चौड़ीकरण पर आर-पार की तैयारी
- पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला
- हुनर को मिला नया ठिकाना, जयपुर में क्राफ्टशाला का आगाज़ | कारीगरों के हाथों को मिलेगा ग्लोबल मंच, स्किल से आत्मनिर्भरता की राह
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
