महिला समानता दिवस
डॉ. विनीता राठौड़
सोच संकुचित इस जगत की
कैसे करें उम्मीद समता की
बेटी जन्मने पर थाली नहीं
जाती बजाई
बेटा होने पर बजा थाली
दी जाती बधाई
यहीं से प्रारम्भ हो जाती
असमानता की लड़ाई।
पीहर में कहलाती पराई बाई
ससुराल में कहलाती पराई जाई
कहां और कैसे करे वह
अपनेपन की भरपाई
विवाह की आयु में भी करते हैं भेद
इस बात का हमें बहुत है खेद
नहीं चाहती कृपा किसी की
ना ही कोई आरक्षण
चाहत है तो बस इतनी सी कि
अधिकारों का हो रक्षण
लम्बी चोटी, गोल रोटी की चिंता छोड़
प्रतिभा के बल पर करने दो होड़
हौंसलों की उड़ान पर है
बेटियों का भी हक
पूर्ण सामर्थ्य से करती हैं वे
परिश्रम अथक
उनको न देवी और न दासी का दर्जा दो
अपनी प्रतिभा का लोहा तो मनवाने दो
बंद दरवाजों पर कब से वे दे रहीं है दस्तक
अब तो खोलो द्वार, छोड़ कर उन पर शक।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा, राजसमन्द में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
प्रतिक्रिया और देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
