जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में 26 अगस्त गुरूवार को NHAI के कंसलटेंट अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जयपुर शहर के वैशाली नगर की गिरनार कॉलोनी की है। यह अधिकारी दोपहर को मीटिंग में शामिल होने के लिए गुरूग्राम से जयपुर आए थे। मीटिंग से बाहर निकलते ही दो शूटरों ने पिस्टल से गोली मार दी।
हत्या की सूचना मिलते ही एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांब, डीसीपी वेस्ट रिचा तोमर, डीसीपी क्राइम दिगंत आनंद, क्राइम ब्रांच और वैशाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं। फुटेज में दो युवक आते और फायरिंग के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस रंजिश से जुड़ा हुआ मामला मान कर चल रही है।
डीसीपी क्राइम दिगत आनंद ने बताया कि मृतक राजेंद्र चावला (63) पुत्र भगवान सिंह मूलत सेक्टर-29 फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाले थे। वे फिलहाल गुड़गांव में रहकर एनएचएआई की एक कंसल्टेंसी कंपनी इस्कॉम एकहोम में काम कर रहे थे। यह अपने साथी अशोक कुमार पांडे के साथ गुड़गांव से रवाना होकर 1:30 बजे वैशाली नगर पहुंचे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह बाहर निकल कर आए। 2:45 के आसपास बाहर निकलते ही दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर डाली। एक गोली कान से होते सिर में जा लगी। राजेंद्र चावला की मौत हो गई।
दोनों बदमाश कार में सवार होकर आए थे। फायरिंग के बाद दोनों बदमाश भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर अंदर से कर्मचारी बाहर निकल आए। राजेंद्र लहुलुहान अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी के आधार पर रूट चैक कर रही पुलिस
वारदात के बाद जयपुर पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। स्पेशल टीम व क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। बदमाशों के आने से लेकर जाने के सारे रूटों को पुलिस चैक कर रही है। फायरिंग करने वाले बदमाश प्रोफेशनल शूटर माने जा रहे हैं।
प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने आए थे राजेंद्र चावला
कंपनी के मैनेजर डायरेंटर हरीसिंह मीणा ने बताया कि वे जयपुर-गुरूग्राम हाइवे प्रोजेक्ट पर कंसल्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट के लिए आए थे। हाइवे पर 35 करोड़ की लागत से 44 पुलों का निर्माण कराया जाना है। हरिसिंह ने बताया कि आरके चावला जयपुर में रिव्यू मीटिंग में तीसरी बार हिस्सा लेने आए थे। इनके साथ में दो लोग भी आए थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
