लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश से उपजे हालात के बाद स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। स्कूलों में जलभराव, बिजली न होने जैसी समस्याओं व बच्चों को सुरक्षित माहौल में क्लासेस मुहैया कराने की दिशा में निर्णय लिया गया है।
गुरुवार देर रात तक की ताजा सूचनाओं के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 45 लोगों की मौत हो गई है। कई स्थानों पर पेड़-पोल और मकान धराशायी हो गए हैं। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय की ओर से इस बाबत सूचना जारी की गई है।
19 सितंबर तक जारी रहेगा असर
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी.गुप्ता के अनुसार प्रदेश के मौसम में यह बदलाव मध्य प्रदेश व आसपास केन्द्रित कम हवा के दबाव क्षेत्र की वजह से आया है। बीते 24 घंटे से प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इस वजह से तमाम इलाकों में पेड़, खंभे और मकानों की दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। राज्य में बदली बारिश का यह सिलसिला अलग-अलग इलाकों में 19 सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
