भरतपुर
भरतपुर कलेक्ट्रेट स्थित उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के एक कनिष्ठ सहायक को ACB ने दो हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ACB की सूचना के अनुसार गिरफ्तार कनिष्ठ सहायक का नाम केहरी सिंह पुत्र रामवीर जाट निवासी रायसीस (नदबई) है। उसने यह घूस मकान की रजिस्ट्री करने और स्टाम्प ड्यूटी कम करवाने के एवज में मांगी थी।
ACB के अनुसार गांव त्योंगा थाना उद्योगनगर निवासी परिवादी दुलीचंद जाटव ने उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के कनिष्ठ सहायक केहरी सिंह के खिलाफ मकान की रजिस्ट्री करने और स्टाम्प ड्यूटी कम करवाने के एवज में घूस मांगने की 8 सितम्बर को शिकायत की थी। 9 सितम्बर को सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। और केहरी सिंह को दो हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
