Professors Recruitment 2021
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में assistant-professors के 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये निर्देश देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ ऑनलाइन बैठक में दिए।
इस बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे, यूजीसी के चेयरमैन प्रो. पीडी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान ने इन भर्तियों के लिए अगले सप्ताह नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 6259 रिक्त पदों को अभियान चलाकर अक्टूबर तक किसी भी हाल में भरने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने पदों पर भर्ती के लिए अगले सप्ताह नोटिफिकेशन जारी करने को भी कहा है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6000 से अधिक रिक्त पदों पदों को भरने के लिए संस्थान अक्टूबर 2021 तक मिशन मोड में काम करेंगे। विश्वविद्यालयों की रिक्तियों को भरा जाना महत्वपूर्ण विषय है। प्रधान ने निर्देश दिए कि सभी रिक्तियों के संबंध में अगले सप्ताह विज्ञापन आ जाने चाहिए।
इतने पद हैं रिक्त
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में 6229 पद खाली हैं। इसमें अनुसूचित जाति की 1012, अनुसूचित जनजाति की 592, ओबीसी की 1767, इडब्लूएस की 805, दिव्यांगों की 350 वैकेंसी हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
