राहुल गांधी को स्टालिन का करारा जवाब; बोले- इतिहास हमें ‘कट्टाबोम्मन’ मानेगा, ‘एट्टप्पन’ नहीं; INDIA गठबंधन में नई तकरार

एमके स्टालिन ने राहुल गांधी के एट्टप्पन वाले पुराने बयान पर कट्टाबोम्मन का जवाब दिया। परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन में मतभेद गहराए।

नई दिल्ली/चेन्नई। विपक्षी INDIA गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिस डीएमके को राहुल गांधी कभी तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़ा बताते रहे, उसी पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने के लिए रविवार को राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता चेन्नई पहुंचे। लेकिन मुलाकात से पहले ही स्टालिन ने ऐसा जवाब दिया कि राजनीतिक गलियारों में ‘कट्टाबोम्मन बनाम एट्टप्पन’ की चर्चा शुरू हो गई।

स्टालिन ने राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, एट्टप्पन के रूप में नहीं।’ यह टिप्पणी सीधे राहुल के पुराने बयान से जुड़ी थी, जिसमें उन्होंने परिसीमन का समर्थन करने वालों को तमिलनाडु के साथ विश्वासघात करने वाला ’21वीं सदी का एट्टप्पन’ बताया था।

आखिर क्यों छिड़ी कट्टाबोम्मन और एट्टप्पन की लड़ाई?

दरअसल, केंद्र के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर कांग्रेस और डीएमके के बीच मतभेद सामने आए हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव लोकतंत्र के लिए खतरा बन सकता है और इससे भाजपा-आरएसएस को चुनावी नक्शा अपने पक्ष में बदलने का अवसर मिलेगा।

राहुल पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि जो भी तमिलनाडु के हितों के खिलाफ परिसीमन का समर्थन करेगा, वह एट्टप्पन जैसा होगा। तमिलनाडु के इतिहास और लोक स्मृति में एट्टप्पन को वीरपांडिया कट्टाबोम्मन के साथ विश्वासघात करने वाले व्यक्ति के रूप में देखा जाता है। वहीं कट्टाबोम्मन अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक हैं।

अब स्टालिन ने इसी ऐतिहासिक संदर्भ को पलटकर जवाब दिया है। उनका कहना है कि डीएमके ने हमेशा तमिलनाडु और तमिल जनता के हितों को सर्वोपरि रखकर फैसले लिए हैं और इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं होगा।

राहुल ने कहा- भाई स्टालिन, साथ मिलकर बिल हराना होगा

राहुल गांधी ने चेन्नई रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेता स्टालिन से मिलकर उनसे परिसीमन संबंधी संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने का आग्रह करेंगे। उन्होंने स्टालिन को ‘भाई’ बताते हुए कहा कि वे हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे हैं। देशहित, तमिलनाडु के हित और संविधान की रक्षा के लिए इस विधेयक को मिलकर हराना जरूरी है।

लेकिन स्टालिन अपने फैसले पर कायम

डीएमके ने 28 नवंबर को अपने सांसदों की बैठक के बाद संशोधित परिसीमन प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया था। इसी फैसले ने INDIA गठबंधन के भीतर असहज स्थिति पैदा कर दी।

रविवार को चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित विपक्षी नेता पहुंचे। हालांकि, मुलाकात के बाद भी डीएमके ने अपना रुख नहीं बदला। राहुल गांधी ने परिसीमन को तमिल संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए खतरा बताते हुए इसका विरोध जारी रखने की अपील की।

इस पूरे घटनाक्रम ने विपक्षी गठबंधन के भीतर मतभेदों को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। अब नजर संसद के विशेष सत्र पर है, जहां परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव पर राजनीतिक टकराव और तेज होने के आसार हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कोरोना से भी खौफनाक होगा AI का कहर? 2027 में लाखों मौतों और बैंकिंग ठप होने की डरावनी चेतावनी! | ‘घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रख लें…

परिसीमन पर मोदी सरकार ने विपक्ष के किले में लगाई सेंध, स्टालिन ने खोला रास्ता, शरद पवार की पार्टी भी बदलेगी पाला! INDIA गठबंधन में बढ़ी बेचैनी

HDFC बैंक ग्राहकों के मोबाइल पर अब नहीं आएगा हर UPI पेमेंट का मैसेज, 1 जनवरी से बदलने जा रहा है ये नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *