कॉलेज में प्रवेश के बाद छात्राओं को किन बातों की जानकारी होना जरूरी? रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में हुआ अभिविन्यास कार्यक्रम

रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय भरतपुर में बीए प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को नई शिक्षा नीति, छात्रवृत्ति योजनाओं, एनएसएस और महाविद्यालय की विभिन्न समितियों की जानकारी दी गई।

भरतपुर। कॉलेज में प्रवेश के साथ ही छात्राओं के सामने पढ़ाई, नई शिक्षा नीति, छात्रवृत्ति और भविष्य में आगे बढ़ने के कई रास्ते खुलते हैं। इन्हीं अवसरों और महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराने के लिए रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में बीए प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी समिति के तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने की। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व का विकास करना और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना भी है।

आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अंजु पाठक ने छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), इको क्लब और विभिन्न समितियों की भूमिका एवं महत्व के बारे में बताया। वहीं, अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास में विभिन्न समितियों, विशेषकर महिला प्रकोष्ठ की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को नैतिक मूल्यों को अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

छात्रवृत्ति से लेकर एनईपी तक दी जानकारी

छात्रवृत्ति एवं एनएसएस प्रभारी योगेन्द्र  ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तित्व विकास पर जोर देते हुए छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में एनईपी समिति प्रभारी जगदीश ने नई शिक्षा नीति और सेमेस्टर प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने स्नातक पाठ्यक्रम की अवधि, क्रेडिट प्रणाली तथा बहु-प्रवेश एवं बहु-निर्गम व्यवस्था के बारे में विस्तार से समझाया।

पीपीटी के जरिए बताई महाविद्यालय की गतिविधियां

कार्यक्रम का संचालन कर रहीं सुश्री प्रीति मौर्य ने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को महाविद्यालय परिसर, संकाय सदस्यों और यहां आयोजित होने वाली शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया। अंत में डॉ. सरोज ने अतिथियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्यों डॉ. रेखा देवी शर्मा, डॉ. अलका गोयल, श्रीमती साधना शर्मा, डॉ. नटवर सिंह, दीवान सिंह, डॉ. जयराम, डॉ. भरत भूषण, डॉ. रासबिहारी सोनी, सुश्री अशुलता बंसल, सुश्री प्रिया शर्मा, सुश्री पुनीता खण्डूरी, डॉ. पूजा राठी, सुश्री करिश्मा सिंह और सुश्री अनुश्री मीणा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों की मौज; सैलरी में बंपर उछाल, खाते में आएंगे इतने हजार अतिरिक्त रुपये? | DA में इजाफा के बाद समझिए पूरा हिसाब

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

राजस्थान के 19 RAS अधिकारियों को जिलों में मिली नई जिम्मेदारी, इन जिलों में करेंगे फील्ड ट्रेनिंग

महिला वकीलों के लिए अब नहीं चलेगा कोई बहाना, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्या कह दिया, जो हर अदालत पर होगा लागू?

दिल्ली में महा-टक्कर: राहुल गांधी ने ठुकराई व्यापारियों की अपील, बोले- ‘रैली होकर रहेगी; मोदी जी CEC को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन खत्म

महिमा संसार के बिल्डर पर RERA का बड़ा चाबुक: 946 फ्लैटों के मालिकों को मिला हक, मनमानी और वसूली पर तगड़ा झटका

अकेलेपन को कहिए अलविदा; जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर भी महक सकती है दुनिया, बुजुर्गों के लिए सजा ‘हमसफर’ मेला

अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *