राजस्थान सरकार ने 19 RAS प्रशिक्षु अधिकारियों को सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणार्थी) के रूप में फील्ड अटैचमेंट के लिए जिले आवंटित किए। भरतपुर समेत 19 जिलों की पूरी सूची देखें।
जयपुर। राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के 19 प्रशिक्षु अधिकारियों को अब जिलों में प्रशासनिक कामकाज सीखने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षणार्थी) के पद पर फील्ड अटैचमेंट के लिए आवंटित किया है। इस सूची में भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, अलवर और सीकर सहित 19 जिले शामिल हैं।
कार्मिक विभाग की ओर से 27 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित इन अधिकारियों को 30 सितंबर 2026 के आदेश के तहत दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाकाल पर नियुक्त किया गया था। हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA), जयपुर में आधारभूत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें जिलों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यह फील्ड अटैचमेंट 22 जनवरी 2027 तक रहेगा।
19 RAS प्रशिक्षु अधिकारियों को आवंटित जिले
1 दिनेश विश्नोई
आवंटित जिला: जोधपुर
आवंटित जिला: हनुमानगढ़
आवंटित जिला: नागौर
आवंटित जिला: अजमेर
आवंटित जिला: जयपुर
आवंटित जिला: कोटा
आवंटित जिला: प्रतापगढ़
आवंटित जिला: फलोदी
आवंटित जिला: करौली
आवंटित जिला: सीकर
आवंटित जिला: ब्यावर
आवंटित जिला: बारां
आवंटित जिला: उदयपुर
आवंटित जिला: भीलवाड़ा
आवंटित जिला: भरतपुर
आवंटित जिला: राजसमंद
आवंटित जिला: अलवर
आवंटित जिला: बूंदी
आवंटित जिला: बीकानेर
22 जनवरी तक फील्ड ट्रेनिंग, फिर शुरू होगा अगला चरण
आदेश के मुताबिक, राजस्थान राज्य सेवाओं का वर्तमान आधारभूत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम कुल 15 सप्ताह का है, जो 22 जनवरी 2027 तक निर्धारित है। इसके बाद 25 जनवरी 2027 से संस्थागत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसमें भाग लेने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
संबंधित जिला कलेक्टरों को इन अधिकारियों के फील्ड अटैचमेंट प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनकी प्रशिक्षण प्रगति से हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश पर राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, जिला कलेक्टरों और अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
