RAS से IAS बने 16 अधिकारी, लिस्ट में CM की संयुक्त सचिव भी; अब किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी?

राजस्थान में 16 RAS अधिकारियों को IAS में नियुक्ति मिली। महावीर खराड़ी और अंजू राजपाल समेत सभी अधिकारियों की सूची और नई पोस्टिंग से जुड़ा अपडेट जानें।

जयपुर। राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था में 16 अधिकारियों के प्रमोशन के साथ बड़ा बदलाव हुआ है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्ति मिल गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। प्रमोशन पाने वालों में RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल भी शामिल हैं।

हालांकि, IAS बनने के बाद भी इन अधिकारियों को फिलहाल नई पोस्टिंग के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इनके मौजूदा पदों में तत्काल बदलाव की संभावना नहीं है। आचार संहिता हटने के बाद होने वाले प्रशासनिक फेरबदल में इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

18 नाम प्रस्तावित, 16 अधिकारियों को मिली मंजूरी

इन अधिकारियों को IAS में प्रमोशन देने की प्रक्रिया के तहत सितंबर में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बैठक जयपुर में आयोजित हुई थी। खास बात यह रही कि बैठक पहली बार दिल्ली के बजाय जयपुर में हुई। उस दौरान RAS के 18 अधिकारियों के नाम प्रमोशन के लिए प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन अंतिम रूप से 16 अधिकारियों को IAS में नियुक्ति मिली है।

ये नियुक्तियां वर्ष 2025 की निर्धारित रिक्तियों के आधार पर की गई हैं। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किया गया है और उन्हें राजस्थान कैडर आवंटित किया गया है। सभी नियुक्तियां परिवीक्षा पर की गई हैं।

ये 16 अधिकारी बने IAS

केंद्र सरकार की ओर से जारी सूची में शामिल अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • गोपाल राम बिरड़ा
  • मेघना चौधरी
  • ओम प्रकाश जैन
  • राजेश सिंह
  • मुकेश कुमार शर्मा
  • महेंद्र कुमार शर्मा
  • अंजू राजपाल
  • विवेक कुमार
  • मदन लाल नेहरा
  • दिनेश कुमार जांगिड़
  • पूनम प्रसाद सागर
  • उमेद सिंह
  • महावीर खराड़ी
  • डॉ. भागचंद बधाल
  • असलम शेर खान
  • नरेंद्र कुमार बंसल

राजस्थान में IAS अधिकारियों की संख्या 292 हुई

16 RAS अधिकारियों को IAS में नियुक्ति मिलने के बाद राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की कुल संख्या 276 से बढ़कर 292 हो गई है। इनमें से 20 IAS अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

प्रमोशन के बाद अब इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग पर नजर रहेगी। पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद होने वाले प्रशासनिक फेरबदल में उनकी तैनाती को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पलभर का ठहराव …

RSS जिला प्रचारक से मारपीट, थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *