अलवर में गर्भवती की मौत, भरतपुर में प्रिंसिपल पति पर केस; सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

अलवर में सात महीने की गर्भवती अंतिमा की ट्रेन से कटकर मौत। भरतपुर के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस।

अलवर/भरतपुर। सात महीने की गर्भवती अंतिमा की अलवर में ट्रेन के आगे कूदकर मौत हो गई। इस घटना के बाद मामला भरतपुर तक पहुंच गया है। मृतका के पति सौम्य राजपूत भरतपुर के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। अंतिमा के परिजनों ने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुशी का राज़…

मृतका की पहचान अलवर की जनता कॉलोनी निवासी अंतिमा (28), पुत्री रामनरेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने अरावली थाना क्षेत्र के शांतिकुंज इलाके में डबल डेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। ट्रेन के गार्ड ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस चौकी को दी। परिजनों के मुताबिक, अंतिमा शुक्रवार रात करीब 8 बजे स्कूटी लेकर घर से निकली थी। आत्महत्या से कुछ मिनट पहले उसकी अपने पति से फोन पर बातचीत भी हुई थी। परिजनों को तीन सुसाइड नोट मिले हैं। इनमें से एक सुसाइड साइट पर मिला है। एक उनके फोन के कवर में था। एक सुसाइड नोट उनको घर से मिला है।

सुसाइड नोट में पति और सास-ससुर पर लगाए आरोप

इस मामले में सामने आए सुसाइड नोट में अंतिमा ने अपने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसने तीनों को फांसी देने की मांग भी की है। पुलिस ने शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर पति सौम्य राजपूत, सास मंजू और ससुर गोपाल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

शादी में 31 लाख नकद और कार देने का दावा

अंतिमा के भाई जसविंदर ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी तीन साल पहले भरतपुर के गोविंद नगर निवासी सौम्य राजपूत से हुई थी। भाई के मुताबिक, शादी में 31 लाख रुपए नकद, ग्रैंड विटारा कार और सोने-चांदी के आभूषण दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज को लेकर अंतिमा को प्रताड़ित कर रहा था।

जसविंदर ने यह भी आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले ससुराल वालों ने अंतिमा का गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। ये आरोप परिजनों की ओर से लगाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

भरतपुर के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है पति

अंतिमा का पति सौम्य राजपूत (35) भरतपुर जिले के शकरपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल है। अलवर के अरावली विहार थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस सुसाइड नोट, परिजनों की शिकायत और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

खुशी का राज़…

‘कांग्रेस राम भरोसे है, नेताओं को उसी डाल से है दिक्कत जिस पर बैठे हैं’ विश्वेंद्र सिंह के तेवर फिर तल्ख

यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो

मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *