भरतपुर के सचिन कैथ का राजस्थान की अंडर-23 टीम में चयन, सीके नायडू ट्रॉफी में इन दो टीमों से होगा मुकाबला

भरतपुर के ओपनर बल्लेबाज सचिन कैथ का अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए राजस्थान की 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ। राजस्थान के मुकाबले हिमाचल और बंगाल से होंगे।

भरतपुर। भरतपुर के राइट हैंड ओपनर बल्लेबाज सचिन कैथ का बीसीसीआई की अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी के लिए राजस्थान की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। सचिन को दो मैचों के लिए टीम में जगह मिली है। उनके चयन से भरतपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि सचिन कैथ का चयन पिछले दिनों राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय अंडर-23 एवं सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

हिमाचल और बंगाल के खिलाफ खेलेंगे मुकाबले

सचिन कैथ राजस्थान की ओर से पहला मैच 12 से 15 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ हिमाचल में खेलेंगे। इसके बाद दूसरा मुकाबला 19 से 22 अक्टूबर तक बंगाल की टीम के खिलाफ जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आयोजित होगा। दोनों मुकाबलों में सचिन को अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। उनके चयन को भरतपुर के क्रिकेट जगत के लिए खुशी का अवसर माना जा रहा है।

जिला क्रिकेट संघ कार्यालय पर बांटी मिठाई

सचिन कैथ के राजस्थान की टीम में चयन की खुशी में जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय पर मिठाई बांटी गई। संघ के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर खुशी जताई और सचिन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन एवं अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।

संघ के सदस्यों में वीनू सिंह, त्रिलोकीनाथ शर्मा, राहुल लोहिया, विशाल तिवारी, जितेंद्र गुर्जर, अनूप टीटू वकील, गिरीश शर्मा, पवन कौनते, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेन्द्र मोहन और रविन्द्र कौमारियाँ भी मौजूद रहे।

इसके अलावा चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, प्रेम सिंह, लंकेश सियाराम और पंकज गोयल तथा वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया सहित बड़ी संख्या में साथी खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने सचिन कैथ को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों में अच्छे प्रदर्शन की कामना की।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘कांग्रेस राम भरोसे है, नेताओं को उसी डाल से है दिक्कत जिस पर बैठे हैं’ विश्वेंद्र सिंह के तेवर फिर तल्ख

यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो

मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?

राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर कमिश्नरेट से जिलों तक बदले कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *