अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता (A.En. सिविल/इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल/एग्रीकल्चर) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2018 के इंटरव्यू की डेट घोषित कर दी है। इंटरव्यू का प्रथम चरण सितम्बर माह में आयोजित किया जाएगा। ये इन्टरव्यू 7 से 30 सितंबर तक होंगे। इसमें 1024 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
RPSC की संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि प्रथम चरण में सहायक अभियंता-सिविल (जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग) के पदों के लिए 1024 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 7 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 तक आयोजित होंगे। इन्टरव्यू लैटर को आयोग की वेबसाइट पर नियत समय पर अपलोड कर दिया जाएगा। शेष अभ्यर्थियों के इंटरव्यू कार्यक्रम की घोषणा आयोग की ओर से शीघ्र की जाएगी।
लाने होंगे मूल दस्तावेज व 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट
इंटरव्यू में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। इनके अभाव में इंटरव्यू से वंचित कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर अभ्यर्थीयों को इंटरव्यू दिनांक से 72 घंटे पूर्व तक की कोरोना जांच रिपोर्ट आवश्यक रूप से आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना करनी होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
