जघीना में भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने याद किया शौर्य और बलिदान, उनके विचारों पर चलने का किया संकल्प

भरतपुर के जघीना में युवा मंडल सामाजिक मंच ने सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई। युवाओं ने उनके साहस, बलिदान और विचारों को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की।

भरतपुर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भरतपुर के जघीना इलाके में युवाओं ने उनके व्यक्तित्व, साहस और बलिदान को याद किया। युवा मंडल सामाजिक मंच की ओर से यह कार्यक्रम जघीना स्थित जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना के फार्म हाउस पर आयोजित किया गया, जहां वक्ताओं ने युवाओं से भगत सिंह के विचारों और उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

एक बाइक, चार दोस्त और मौत का खौफनाक मंजर! ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत; घायलों के कटे पैर ट्रक में लटके मिले

कार्यक्रम में गिरवर जघीना, अध्यक्ष ने सरदार भगत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगत सिंह के संघर्ष और देश के लिए दिए गए योगदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं सचिन जिरोली ने युवा पीढ़ी को भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और देश के प्रति समर्पण को सिर्फ याद करने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें जीवन में अपनाने की जरूरत है।

गौरव फौजदार ने भगत सिंह के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर जानकारी साझा की। विक्रम फौजदार जिरोली ने उनके साहस, बलिदान और आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष ने अर्पित की पुष्पांजलि

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना ने सरदार भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान भगत सिंह के विचारों और देश के लिए उनके बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में गिरवर जघीना, सचिन जिरोली, विक्रम फौजदार जिरोली, करतार सिंह जघीना, पुनीत शर्मा सैथरा, सुनील जघीना, दिनेश (गौरव फौजदार), हरेन्द्र जिरोली, कन्हैया फौजदार, शिवा पुनियां पहलवान जिरोली, उमेश चौधरी बाजना (मथुरा), कपिल फौजदार, रवींद्र सिंह, सत्यपाल सिंह जिरोली, शहाबुद्दीन खान खानवा, कुंवर सिंह, विश्वेंद्र सिंह गुर्जर, मदनलाल बहनेरा, जितेंद्र सिंह और नेकराम औदी नगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

66 प्रशिक्षु RAS अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग तय, 28 सितंबर से संभालेंगे जिलों की कमान; इन जिलों में मिली तैनाती | देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *