‘हम भारत के लोग’ से गुरुकुल शिक्षा तक, भरतपुर में लोक मंथन यात्रा के मंच पर छिड़ी कई अहम चर्चाएं

लोक मंथन यात्रा 2026 के भरतपुर आगमन पर ‘हम भारत के लोग’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। संविधान, पर्यावरण, भारतीय संस्कृति और गुरुकुल शिक्षा पर चर्चा हुई।

भरतपुर: लोक मंथन यात्रा 2026 के भरतपुर आगमन पर एम.एस.जे. कॉलेज के जूलॉजी विभाग स्थित हॉल में ‘हम भारत के लोग’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भारतीय संविधान, पुरातन भारतीय परंपराओं, पर्यावरण, जैविक खेती, संयुक्त परिवार और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता परिषद राजस्थान जिला भरतपुर और राजस्थान ह्यूमन रिसोर्सेज डेवलपमेंट फाउंडेशन (RHRD), भरतपुर की ओर से किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री चन्द्रकिशोर भारद्वाज ने की, जबकि RHRD के प्रोफेसर जग्गो सिंह मुख्य अतिथि रहे। सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत खत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

एक बाइक, चार दोस्त और मौत का खौफनाक मंजर! ट्रक ने कुचला, 2 की मौके पर मौत; घायलों के कटे पैर ट्रक में लटके मिले

‘हम भारत के लोग’ पर जसवंत खत्री ने रखे विचार

कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम जादौन ने बताया कि मुख्य वक्ता जसवंत खत्री ने लोक मंथन यात्रा के उद्देश्य और उसके विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ‘हम भारत के लोग’ विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर जग्गो सिंह ने भारतीय संविधान के प्रमुख मूल्यों स्वतंत्रता, समता और समानता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान में निहित इन मूल सिद्धांतों की सामाजिक प्रासंगिकता पर भी विचार साझा किए।

पुरानी परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम अध्यक्ष चन्द्रकिशोर भारद्वाज ने पुरातन भारत से विकसित भारत तक के घटनाक्रम पर अपने विचार रखे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, वृक्षारोपण, संयुक्त परिवार और कुटुंब व्यवस्था जैसे विषयों को मानव जीवन और स्वास्थ्य से जोड़ते हुए इनकी उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सामाजिक मूल्यों और पुरानी संस्कृति एवं परंपराओं को समाज के सामने लाने की जरूरत है।

गुरुकुल और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा

सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद योगेन्द्र भानु ने गुरुकुल शिक्षा पद्धति और वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने दोनों शिक्षा प्रणालियों के लाभ और चुनौतियों को सामने रखते हुए शिक्षा के सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन RHRD के अमरदयाल जी ने किया, जबकि अंत में राधेश्याम जादौन, अधिवक्ता ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में यादवेन्द्र गुप्ता, ओमवीर चौधरी, नरेश चन्द सिंघल, मुकेश बंजारा, धर्मेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिनसिनी (एडवोकेट), RHRD अध्यक्ष राजकुमार कर्दम, उपाध्यक्ष श्याम सिंह, हेमन्त कुमार, नरेश झा, नेकराम, आशीष, करन, संजय डांगी, अभिषेक झा, भागीरथ और श्याम बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

66 प्रशिक्षु RAS अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग तय, 28 सितंबर से संभालेंगे जिलों की कमान; इन जिलों में मिली तैनाती | देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *