राजस्थान में मौसम फिर लेने वाला है करवट, 29 सितंबर तक दो सिस्टम का असर, इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान में 27 और 28 सितंबर को कई जिलों में बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी के चक्रवात अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 29 सितंबर तक मौसम बदल सकता है।

जयपुर: राजस्थान में सितंबर का मौसम इन दिनों अपना रंग लगातार बदल रहा है। कहीं ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दे रही हैं तो कहीं तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। अब मौसम में एक और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब और एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 और 28 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जबकि 29 सितंबर तक मौसम में बदलाव जारी रहने के आसार हैं।

पहले इन इलाकों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 27-28 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यानी भरतपुर और जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में एक बार फिर बादल सक्रिय हो सकते हैं। बारिश के साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में भी पहुंचेंगे बादल

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू के आसपास के क्षेत्रों में भी 27-28 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रदेश के पूर्वी हिस्से के साथ पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।

एक तरफ 42.6 डिग्री गर्मी, दूसरी तरफ 19.4 डिग्री तक पहुंचा पारा

बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिरोही में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस अवधि में राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सलूंबर और जायल (नागौर) में 3.0 एमएम दर्ज की गई।

जयपुर में सुबह ठंडी हवा, दिनभर बादलों की आवाजाही

राजधानी जयपुर में शनिवार की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। सुबह करीब 6 बजे तेज ठंडी हवा चल रही थी। दिन में आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रही और धूप भी निकली, लेकिन धूप में पहले जैसी तपिश महसूस नहीं हुई। शनिवार रात 8 बजे जयपुर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

29 सितंबर तक जारी रह सकता है मौसम का बदलाव

मौसम विभाग ने जयपुर में 29 सितंबर तक बादल छाने और बारिश की संभावना जताई है। अगर बारिश का यह दौर आगे बढ़ता है तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। अब नजर 27-28 सितंबर पर है, जब बंगाल की खाड़ी के सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। यानी भरतपुर और जयपुर समेत पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में एक बार फिर बादल सक्रिय हो सकते हैं। बारिश के साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में भी पहुंचेंगे बादल

  • नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू के आसपास के क्षेत्रों में भी 27-28 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
  • ऐसे में प्रदेश के पूर्वी हिस्से के साथ पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।
  • एक तरफ 42.6 डिग्री गर्मी, दूसरी तरफ 19.4 डिग्री तक पहुंचा पारा
  • बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार है।
  • मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिरोही में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • इस अवधि में राजस्थान में सर्वाधिक बारिश सलूंबर और जायल (नागौर) में 3.0 एमएम दर्ज की गई।
  • जयपुर में सुबह ठंडी हवा, दिनभर बादलों की आवाजाही
  • राजधानी जयपुर में शनिवार की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। सुबह करीब 6 बजे तेज ठंडी हवा चल रही थी। दिन में आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रही और धूप भी निकली, लेकिन धूप में पहले जैसी तपिश महसूस नहीं हुई।
  • शनिवार रात 8 बजे जयपुर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • 29 सितंबर तक जारी रह सकता है मौसम का बदलाव
  • जयपुर में शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली, लेकिन हवा चलने के कारण गर्मी का असर कुछ कम रहा। अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
  • मौसम विभाग ने जयपुर में 29 सितंबर तक बादल छाने और बारिश की संभावना जताई है। अगर बारिश का यह दौर आगे बढ़ता है तो प्रदेश के कुछ हिस्सों में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।
  • अब नजर 27-28 सितंबर पर है, जब बंगाल की खाड़ी के सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में मौसम अचानक करवट ले सकता है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

66 प्रशिक्षु RAS अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग तय, 28 सितंबर से संभालेंगे जिलों की कमान; इन जिलों में मिली तैनाती | देखें पूरी लिस्ट

19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क

RGHS में जांचों का खेल पड़ा भारी, प्री-ऑथराइजेशन के बाद क्लेम 47% घटे, 9 अस्पतालों और 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *