डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में उछली कार, सामने से आ रहे ट्रेलर में घुसी; 2 MBBS स्टूडेंट और ड्राइवर की मौत

उदयपुर के देबारी-अंबेरी हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची और ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में 2 MBBS स्टूडेंट और ट्रेलर ड्राइवर की मौत हुई।

उदयपुर: देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार का ऐसा भीषण हादसा हुआ कि कुछ ही सेकंड में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर उछलकर सड़क की दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह पिचक गई। हादसे में कार सवार दो MBBS स्टूडेंट की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। ट्रेलर चालक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रामदेवजी मंदिर से करीब 100 मीटर दूर हुआ। पुलिस के मुताबिक कार देबारी की तरफ से अंबेरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। टक्कर के बाद कार उछलकर दूसरी लेन में चली गई और वहां सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।

एक कार में चार MBBS स्टूडेंट, दो की मौके पर मौत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि कार में सवार चारों युवक-युवतियां उदयपुर के उमरड़ा स्थित पैसिफिक मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे। हादसे में ग्वालियर निवासी उदय बंसल और बिलासपुर निवासी रुचिका परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उदय बंसल, दिलीप बंसल के पुत्र थे और मधुवन कॉलोनी, थातीपुर, ग्वालियर के निवासी थे। वहीं रुचिका परिहार (25) रघुनाथ परिहार की बेटी थीं और बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं।

कार में सवार शशांक सिंह, पुत्र लक्ष्मीनारायण, निवासी हरियाणा, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार एक अन्य छात्रा वंशिका भी गंभीर घायल है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। कार से हुई टक्कर में ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ब्यावर निवासी ट्रेलर ड्राइवर अनवर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कार में सवार दो छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

कार इतनी पिचकी कि निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कार की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से शवों और घायलों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम

कार और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर के कारण दोनों वाहन सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में पड़े रहे। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने और फिर दूसरी लेन में पहुंचने की बात सामने आई है। अब पुलिस हादसे की परिस्थितियों और कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच कर रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान

66 प्रशिक्षु RAS अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग तय, 28 सितंबर से संभालेंगे जिलों की कमान; इन जिलों में मिली तैनाती | देखें पूरी लिस्ट

19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क

RGHS में जांचों का खेल पड़ा भारी, प्री-ऑथराइजेशन के बाद क्लेम 47% घटे, 9 अस्पतालों और 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *