शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक

दौसा में राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18-19 सितंबर 2026 को होगा। शैक्षिक उन्नयन, नवाचार और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा होगी।

दौसा। शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूलों से जुड़े शैक्षिक मुद्दों पर खुलकर मंथन के लिए राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला दौसा की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में शैक्षिक उन्नयन, नवाचार और शिक्षकों की विभिन्न शैक्षिक समस्याओं को चर्चा के केंद्र में रखा जाएगा।

संघ का यह जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 और 19 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से ओम साईं पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भांकरी रोड, दौसा में आयोजित होगा।

संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल और जिला महामंत्री धर्मराज शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में जिले के शिक्षक शैक्षिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया में सुधार, नए शैक्षिक प्रयोगों और शिक्षकों के सामने आने वाली समस्याओं पर सामूहिक रूप से चर्चा करना है।

UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी होंगे मुख्य अतिथि

सम्मेलन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दौसा ओमप्रकाश महावर (CDEO) मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रधानाचार्य राजीव शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में महासंघ प्रमुख दौसा भगवान वर्मा, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत दौसा के जिलाध्यक्ष एन.आर. बालोत तथा महासंघ के जिला प्रवक्ता अशोक भागोती विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

शैक्षिक उन्नयन और नवाचार पर रहेगा फोकस

जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल ने बताया कि सम्मेलन में स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, शिक्षण में नवाचार को बढ़ावा देने तथा शिक्षकों से संबंधित विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक चर्चा का मंच उपलब्ध कराते हैं। सम्मेलन में सामने आने वाले विचारों और सुझावों के माध्यम से शैक्षिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

हजारीलाल मीना और रामखिलाड़ी गुर्जर को जिम्मेदारी

सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। दौसा ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल मीना सम्मेलन के संयोजक होंगे, जबकि सिकंदरा ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी गुर्जर सह संयोजक की भूमिका निभाएंगे। संघ जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल ने जिले के सभी शिक्षकों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से शैक्षिक विषयों पर होने वाला मंथन और अधिक सार्थक होगा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ

किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका

Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *