हिंदी दिवस पर नदबई कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता; प्रतियोगिताओं में प्रतिभा ने बटोरी सराहना

राजकीय महाविद्यालय नदबई में हिंदी दिवस पर निबंध, पोस्टर, भाषण, लेखन एवं उच्चारण खेल और सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। जानिए प्रतियोगिताओं में किसने हासिल किए स्थान।

नदबई। हिंदी दिवस के मौके पर राजकीय महाविद्यालय नदबई में दिनभर हिंदी भाषा से जुड़ी शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों की गूंज रही। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, हिंदी लेखन एवं उच्चारण खेल, पोस्टर निर्माण, भाषण तथा हिंदी भाषा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति अपनी रुचि के साथ-साथ लेखन, अभिव्यक्ति और रचनात्मक प्रतिभा भी सामने रखी।

कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की हिंदी साहित्य संकाय सदस्य डॉ. सीमा सिंह ने किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी भाषा क्षमता, अभिव्यक्ति और सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।

अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था

पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में राखी ने प्रथम, स्वाति ने द्वितीय और तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा प्रथम, काजल द्वितीय और निशु तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और हिंदी भाषा से जुड़े अपने ज्ञान तथा रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

प्राचार्य ने ‘अ’ से ‘ज्ञ’ तक का उदाहरण देकर समझाई हिंदी की यात्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह ने हिंदी वर्णमाला का रोचक उदाहरण देते हुए हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी वर्णमाला की यात्रा ‘अ’ से ‘ज्ञ’ तक पहुंचती है और इसे अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने की यात्रा के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल बोलने और लिखने की भाषा नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने विचारों, संस्कृति और समाज से जोड़ने का माध्यम भी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय कन्या महाविद्यालय नदबई के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. कुणाल रामचंदानी और प्रशांत चौधरी सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से अलग अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सार्थक बनाया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सड़क का काम आगे बढ़ा तो पुलिसिया अड़ंगा… फिर 50 हजार पर आकर ठहरी बात, SHO को ACB ने दबोचा

चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता

PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA कसी नकेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *