वैर नगर पालिका चुनाव 2026 में 25 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा को 3, कांग्रेस को 2 और निर्दलीयों को 20 सीटें मिलीं। अब चेयरमैन पद का सियासी गणित रोचक हो गया है।
वैर। नगर पालिका चुनाव 2026 में वैर के 25 वार्डों की मतगणना पूरी होने के साथ तस्वीर साफ हो गई है, लेकिन असली सियासी मुकाबला अब शुरू होता दिखाई दे रहा है। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को सीमित सफलता मिली, जबकि 20 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर नगर पालिका की सत्ता का गणित अपने हाथ में ले लिया।
25 वार्डों के परिणाम में भाजपा के खाते में 3, कांग्रेस को 2 और निर्दलीयों को 20 सीटें मिली हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल चेयरमैन की कुर्सी को लेकर खड़ा हो गया है। बहुमत के लिए जरूरी समर्थन का समीकरण किस तरफ जाता है और निर्दलीय पार्षद किसके साथ खड़े होते हैं, इसी पर वैर नगर पालिका के अगले चेयरमैन की तस्वीर तय होगी।
वार्ड 1 से 25 तक किसने मारी बाजी
वैर नगर पालिका के वार्डवार परिणाम में वार्ड 1 से निर्दलीय राजवती, वार्ड 2 से निर्दलीय मोनिका और वार्ड 3 से भाजपा की ललितेश धाकड़ ने जीत दर्ज की।
वार्ड 4 में कांग्रेस की इंदिरा देवी विजयी रहीं, जबकि वार्ड 5 से निर्दलीय प्रकाश सैनी और वार्ड 6 से निर्दलीय सुरेश कोली ने जीत हासिल की। वार्ड 7 से निर्दलीय रामबाबू पुत्र लालचंद कोली तथा वार्ड 8 से निर्दलीय कमलेश पत्नी रुपेश धाकड़ विजयी रहीं।
वार्ड 9 से ललिता देवी पत्नी विक्रम धाकड़, वार्ड 10 से गीता पत्नी संजय कुमार धाकड़, वार्ड 11 से सुषमा पत्नी राहुल कुमार और वार्ड 12 से विद्या ने जीत दर्ज की।
वार्ड 13 से सलमा बानो पत्नी इकबाल, वार्ड 14 से लज्जा पत्नी खूबीराम और वार्ड 15 से लक्ष्मी कुमारी पत्नी सुनील विजयी रहीं। वार्ड 16 में कांग्रेस की मिथलेश ने जीत हासिल की।
वार्ड 17 से भाजपा के विष्णु महावर और वार्ड 18 से भाजपा की पूजा कुमारी महावर ने जीत दर्ज की। वार्ड 19 से जानकी पत्नी रूपी कोली, वार्ड 20 से अलीम खान पुत्र सुमेर सिंह, वार्ड 21 से लतेश पत्नी भूपेंद्र कुमार और वार्ड 22 से मानसिंह धाकड़ विजयी रहे।
वार्ड 23 से राजवती, वार्ड 24 से पिंकी पत्नी दानवीर और वार्ड 25 से प्रकाश ने जीत हासिल की।
अब नजर चेयरमैन के चुनाव पर
वार्डों के परिणाम सामने आने के बाद वैर की राजनीति में अगला फोकस चेयरमैन पद पर है। भाजपा के पास तीन और कांग्रेस के पास केवल दो पार्षद हैं, जबकि 20 निर्दलीय पार्षदों का बड़ा समूह किसी भी सियासी समीकरण को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकता है।
यही वजह है कि मतगणना पूरी होने के साथ ही चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि निर्दलीय पार्षदों का रुख किस ओर जाता है और कौन सा खेमे उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफल रहता है।
वैर में चुनाव का परिणाम भले ही घोषित हो गया हो, लेकिन नगर पालिका की अगली सत्ता का फैसला अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सड़क का काम आगे बढ़ा तो पुलिसिया अड़ंगा… फिर 50 हजार पर आकर ठहरी बात, SHO को ACB ने दबोचा
