रामगंजमंडी (कोटा)
राजकीय महाविद्यालय रामगंज मंडी में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्व छात्रों के साथ बैठक हुई। इस दौरान महाविद्यालय विकास को लेकर डॉ. गुप्ता ने पूर्व छात्रों के साथ विचार विमर्श किया तथा पूर्व छात्रों को भामाशाह के रूप में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ने कहा कि पूर्व छात्र महाविद्यालय हित में भामाशाह के रूप में अपनी इच्छा अनुसार दान दें व नगर के लोगों को भी इस हेतु प्रेरित करे।
बैठक के उपरांत भामाशाह भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष पर महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया तथा पाँच पंखे महाविद्यालय को भेंट किए।
इस दौरान पूर्व छात्र संघ महासचिव शाहरुख खान पूर्व छात्र दीपक दोहरे, मयूर सैन व सिद्धार्थ जैन उपस्थित रहे। प्राचार्य ने सभी पूर्व छात्रों का आभार जताया। छात्रों ने भी महाविद्यालय के हित में सदैव तत्पर रहने का वायदा किया।
पेयजल समस्या का हुआ समाधान
राजकीय महाविद्यालय रामगंजमण्डी में विद्यार्थियों के लिए लम्बे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान भी हो गया है। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बंद पड़े बोरिंग को ठीक करवाकर पाइप लाइन से टंकी को जोड़ दिया गया है और बंद रखे हुए वाटरकूलर को ठीक करवाकर विद्यार्थियों के लिए शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने स्टाफ सदस्यों के साथ इसका शुभारम्भ किया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
