भरतपुर के महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। विद्या भारती के पदाधिकारियों और कॉलेज संकाय सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भरतपुर। महारानी श्री जया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को मंत्रोच्चारण के बीच पौधारोपण किया गया। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, जयपुर प्रांत के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पेड़-पौधों की देखभाल को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, जयपुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. धनंजय द्विवेदी ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य से जुड़ा संकल्प है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल पर भी जोर दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि पौधा लगाना तभी सार्थक है, जब उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी तय हो। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल को पर्यावरण संरक्षण का अहम हिस्सा बताया।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और ऑक्सीजन के रूप में प्राणवायु उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन को सभी का नैतिक दायित्व बताया।
ये संकाय सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्यों प्रो. अशोक कुमार शर्मा, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. रामकिशोर उपाध्याय, प्रो. मुकेश यादव, प्रो. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र भारद्वाज, डॉ. प्रदीप फौजदार, डॉ. शेर सिंह मीणा, डॉ. पवन सैनी, डॉ. नरेंद्र, डॉ. मुकेश मीना, डॉ. हंसराज गुर्जर, डॉ. सुनील, डॉ. दीपक, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. राजसिंह, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. रामकिशोर, डॉ. पुष्पेंद्र पाराशर, डॉ. नेहा मीणा, डॉ. दीप्ति शर्मा और डॉ. सुदर्शन सहित महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, भरतपुर के संयोजक डॉ. तोरण सिंह ने सभी उपस्थितजनों का आभार जताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के अभियान को लगातार आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
