छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज

गुवाहाटी में छह महीने पहले शादी करने वाले युवक पर पत्नी की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार शव के टुकड़े फ्रिज में रखे गए थे और आरोपी कुत्तों को खिलाने की तैयारी में था।

गुवाहाटी। वह घर, जहां छह महीने पहले ही शादी के बाद नई जिंदगी शुरू हुई थी, कुछ ही महीनों में ऐसा खौफनाक ठिकाना बन गया कि उसके भीतर की कहानी सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। एक कमरे में पत्नी की हत्या की गई, शव के साथ बर्बरता की गई और फिर उसके हिस्सों को फ्रिज में छिपा दिया गया। इसके बाद आरोपी पति उसी कमरे में खाना बनाकर खाता रहा।

इस खौफनाक कहानी का अंत किसी गवाह ने नहीं, बल्कि घर से उठ रही तेज बदबू ने किया। पड़ोसियों को जब फ्लैट से असहनीय दुर्गंध आने लगी तो उन्हें शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुई तो सामने का मंजर किसी भयावह अपराध की कहानी से कम नहीं था। वहां 25 वर्षीय रिया तालुकदार का धड़ मिला।

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि रिया की हत्या के बाद उसके शरीर को काट दिया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शरीर के हिस्सों को फ्रिज में रखा था।

11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में

आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी

पत्नी को मारने के बाद शव को कुत्तों को खिलाने की तैयारी!

पुलिस की शुरुआती जांच में जो बात सामने आई, वह इस मामले को और भयावह बना देती है। आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी कथित तौर पर शव को कुत्तों को खिलाने की तैयारी कर रहा था।

उसकी योजना शव को ठिकाने लगाने की थी, लेकिन उससे पहले ही घर से उठती तेज बदबू ने पड़ोसियों को सतर्क कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी घर से फरार हो चुका था। हत्या के बाद वह घर में खाना बनाकर खा चुका था और इसके बाद वहां से निकल गया।

जिस पत्नी के साथ छह महीने पहले सात फेरे लिए, उसी का ऐसा अंत

रिया और रामानुजन की शादी को अभी महज छह महीने हुए थे। शादी के बाद दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में एक बुटीक में काम करती थी। परिवार में उसका सिर्फ एक भाई बताया गया है।

वहीं रामानुजन कैब चलाता था। किसी ने शायद कल्पना भी नहीं की होगी कि जिस घर में दोनों ने साथ जिंदगी शुरू की थी, वहीं कुछ समय बाद एक की जान चली जाएगी और दूसरा कथित तौर पर उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करेगा।

बदबू आई… पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई और खुल गया पूरा राज

पड़ोसियों ने फ्लैट से तेज दुर्गंध महसूस की। शक बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो रिया की हत्या का राज सामने आ गया। आरोपी पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोमवार सुबह रामानुजन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर हत्या क्यों की गई, वारदात कैसे हुई और शव को इस तरह ठिकाने लगाने की योजना क्यों बनाई गई।

दो मोबाइल फोन भी मिले, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल से भी मामले से जुड़े सुराग तलाश रही है। रामानुजन का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में बताया गया है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। उसके खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। लेकिन इस वारदात ने एक ऐसा सवाल छोड़ दिया है, जिसका जवाब जांच में सामने आना बाकी है—आखिर छह महीने पहले जिस रिश्ते की शुरुआत साथ जिंदगी बिताने के वादे से हुई थी, वह इतनी भयावह हत्या तक कैसे पहुंच गई?

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map

जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?

रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ

राजस्थान के कॉलेज शिक्षकों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, प्रमोशन और पे बैण्ड-IV के आदेश जारी | यहां देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA का नया आंकड़ा आया, अब इतने फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता | जुलाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *