नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग

नदबई नगर पालिका चुनाव में 32 वार्डों के 148 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। तीन वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। मतदान 11 सितम्बर और मतगणना 14 सितम्बर 2026 को होगी।

नदबई। नगर निकाय चुनाव में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नदबई नगर पालिका का चुनावी मुकाबला पूरी तरह साफ हो गया है। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए, जिसके साथ ही 32 वार्डों में चुनाव प्रचार की तस्वीर भी स्पष्ट हो गई।

रिटर्निंग ऑफिसर सचिन यादव की ओर से नगर पालिका के चुनावी मैदान में बचे 148 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। कुछ प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह लॉटरी के जरिए मिला।

जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?

नदबई नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं, लेकिन इस बार तीन वार्डों में मतदाताओं को वोट डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वार्ड नंबर 19, 27 और 35 में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं, इसलिए यहां मतदान नहीं होगा।

वार्ड नंबर 19 से गुरदीप सिंह और वार्ड नंबर 27 से राहुल कटारा निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। वहीं वार्ड नंबर 35 में भी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

अब असली चुनावी मुकाबला शेष 32 वार्डों में होगा, जहां 148 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राजनीतिक दलों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने 19 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 4 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं

नदबई के इन 32 वार्डों के लिए 11 सितम्बर 2026 को मतदान होगा। इसके बाद 14 सितम्बर 2026 को मतगणना के साथ चुनावी नतीजे सामने आएंगे। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं और नदबई में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ

राजस्थान के कॉलेज शिक्षकों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, प्रमोशन और पे बैण्ड-IV के आदेश जारी | यहां देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA का नया आंकड़ा आया, अब इतने फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता | जुलाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *