फर्जी वोटर लिस्ट और OBC प्रमाण पत्र के पुराने मामले में कुम्हेर की निवर्तमान प्रधान गिरफ्तार | 2022 में पति के साथ दर्ज हुआ था मुकदमा

डीग जिले की कुम्हेर पंचायत की निवर्तमान प्रधान कविता कुमारी गिरफ्तार। फर्जी वोटर लिस्ट, OBC प्रमाण पत्र और कोविड हेल्थ सहायक की नौकरी से जुड़े 2022 के मामले में हुई कार्रवाई।

कुम्हेर। कुम्हेर पंचायत की निवर्तमान प्रधान कविता कुमारी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई वर्ष 2022 में दर्ज उस मामले में की गई है, जिसमें प्रधान पद हासिल करने से लेकर नौकरी पाने तक के तरीकों पर सवाल उठाए गए थे।

बताया जा रहा है कि कविता कुमारी और उनके पति श्यामवीर सिंह के खिलाफ वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि फर्जी वोटर लिस्ट तैयार कराई गई और OBC प्रमाण पत्र के आधार पर प्रधान पद हासिल किया गया

मामले में कोविड काल के दौरान हेल्थ सहायक के पद पर नौकरी प्राप्त करने को लेकर भी आरोप शामिल बताए जा रहे हैं। इसी पुराने मुकदमे में अब कविता कुमारी की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। हालांकि, कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।

कविता कुमारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश (मथुरा) की रहने वाली हैं। नियमों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जाट राजस्थान में ओबीसी (OBC) श्रेणी के आरक्षण के पात्र नहीं माने जाते हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

सितंबर 2021 के प्रधान चुनाव में कविता कुमारी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी रश्मि फौजदार को केवल 1 वोट से हराया था। इसके बाद रश्मि फौजदार ने कोर्ट में याचिका दायर कर उनके दस्तावेजों को चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *