5:30 बजे निकला रेलवे अफसर, फिर फोन बंद… घर नहीं पहुंचा तो मचा हड़कंप | परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

अजमेर में रेलवे भर्ती बोर्ड के मुख्य कार्यालय अधीक्षक रवि मीणा 21 अगस्त की शाम ऑफिस से निकलने के बाद लापता हो गए। मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।

दौसा/ अजमेर। शाम के करीब साढ़े पांच बजे रेलवे भर्ती बोर्ड का कार्यालय छोड़ा… इसके बाद रास्ते में क्या हुआ, किसी को पता नहीं। अगली सुबह तक युवक घर नहीं पहुंचा और मोबाइल भी बंद हो गया। जब परिजनों ने तलाश शुरू की तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। अब दौसा के बैजूपाड़ा क्षेत्र के पूंदरपाड़ा गांव के रहने वाले 28 वर्षीय रेलवे अधिकारी रवि मीणा की गुमशुदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रवि अजमेर स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत है। वह हर शनिवार-रविवार अपने गांव बांदीकुई आता था। 21 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वह रोज की तरह कार्यालय से घर के लिए निकला था। लेकिन इस बार रास्ते से घर तक पहुंचने वाली उसकी खबर नहीं आई।

रात गुजर गई… मोबाइल भी खामोश

परिजनों को पहले लगा कि किसी कारण से देर हो गई होगी। लेकिन जब 22 अगस्त तक रवि घर नहीं पहुंचा और मोबाइल लगातार बंद मिला तो चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उसके कार्यालय से संपर्क किया। वहां से पता चला कि रवि शाम को कार्यालय से निकल चुका था।

इसके बाद तलाश का दायरा बढ़ाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार रवि की मां सामन्तीदेवी ने अजमेर के सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मां ने जताई अपहरण की आशंका, पत्नी से विवाद का भी जिक्र

परिवाद में सामन्तीदेवी ने आशंका जताई है कि रवि को रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय के सामने से ही कुछ लोग अपने साथ ले गए हो सकते हैं। उन्होंने अपनी पुत्रवधू सुमित्रा, उसके भाई महेन्द्र के साथ पालाराम, छुट्टन मीणा, इन्द्राज मीणा, पवन मीणा और रघुनाथ समेत कुछ लोगों पर संदेह जताया है।

रिपोर्ट में एक और अहम बात सामने आई है। मां के अनुसार रवि का उसकी पत्नी के साथ विवाह के बाद से विवाद चल रहा है और दोनों करीब छह साल से अलग रह रहे हैं। यह विवाद अदालत में भी विचाराधीन बताया गया है। यही वजह है कि परिजनों को रवि के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल—रवि गया कहां?

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और रवि की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस जांच में अब तक परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि रवि के लापता होने की वजह और घटनाक्रम की असली तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी। उधर, मां और अन्य परिजन पुलिस के उच्चाधिकारियों से लगातार रवि की तलाश कर उसे सकुशल वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भारतीय शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: बना दुनिया का पहला GenAI प्लेटफॉर्म | DNA में छिपे सुरागों से तलाशेगा कैंसर की संभावित वजह

भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद

दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान

Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *