भरतपुर के सेवर थाना इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने स्कूटी सवार ऊदल सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक फरार हो गया।
भरतपुर। सेवर थाना इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। कबई गांव निवासी 42 वर्षीय ऊदल सिंह स्कूटी से भरतपुर के इंद्रा नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऊदल सिंह स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक रुकने के बजाय गाड़ी लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
CCTV में छिपा है फरार कार चालक का सुराग
हादसे के बाद पुलिस अब फरार कार चालक तक पहुंचने में जुटी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कार की पहचान हो सके। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
