कर्मचारियों के लिए सुक्खू सरकार के बड़े ऐलान, एरियर से वेतनमान तक कई मोर्चों पर राहत | स्वतंत्रता दिवस समारोह में हजारों कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने खोले सरकार के पत्ते

हिमाचल के बड़सर में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान किए। एरियर भुगतान, संशोधित वेतनमान, 4000 पदों पर भर्ती समेत कई घोषणाएं हुईं।

बड़सर। हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों को लेकर कई बड़े ऐलान किए। बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने एरियर के भुगतान से लेकर संशोधित वेतनमान और नए पद भरने तक कई घोषणाएं कीं। इनमें कुछ ऐसे फैसले भी हैं, जिनका सीधा असर प्रदेश के हजारों कर्मचारियों पर पड़ेगा।

922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त 20 हजार रुपये इसी माह दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को उनके पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी महीने किया जाएगा।

इसी तरह क्लास वन और क्लास टू पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा। इन एरियर भुगतानों पर सरकार करीब 281 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

एनएचएम कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में सात वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को 1 अप्रैल से संशोधित वेतनमान देने की घोषणा की। इसके साथ ही आउटसोर्स स्टाफ नर्स और पैरा मेडिकल कर्मचारियों के वेतन में भी संशोधन किया जाएगा।

आउटसोर्स स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट और ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन को 25 हजार रुपये तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर को 18 हजार रुपये संशोधित वेतन सितंबर से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार नई स्वास्थ्य बीमा नीति लागू करेगी। इसके तहत गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की योजना है।

घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा

जल शक्ति विभाग में 4 हजार पद, स्कूलों में भी भर्ती

सरकार ने आने वाले समय में 100 पंचायतों को ग्रीन पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग में 4,000 पद भरने का ऐलान किया। इसके अलावा विभिन्न विभागों में भी हजारों पद भरे जाएंगे।

प्रदेश के 1,975 सरकारी स्कूलों में एक-एक चौकीदार का पद भरने की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्टी टास्क वर्करों और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक नीति लाने पर सरकार विचार कर रही है।

वन मित्रों का वेतन भी बढ़ाकर 1,200 रुपये करने की घोषणा की गई है।

31 मार्च 2027 तक डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर सेवानिवृत्त नहीं होगा। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए भी कई घोषणाएं की हैं।

वहीं हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश का पहला समर्पित साइंस कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रुपये बताई गई है।

सरकार ने अब तक चुकाया 2,170 करोड़ से ज्यादा एरियर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पहले पिछली सरकार वेतन और पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार अब तक कर्मचारियों और पेंशनरों को करीब 2,170 करोड़ रुपये से अधिक के वेतन और पेंशन एरियर का भुगतान किया जा चुका है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुबह करीब 11:02 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *