जयपुर में खुली जेल के कैदी की दिनदहाड़े हत्या, तीन गोलियां मारीं | पुरानी रंजिश या गैंगवार; पुलिस जांच में जुटी

जयपुर के धावास स्थित जानकी विहार में सांगानेर खुली जेल लौट रहे कैदी गंगासहाय कुमावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो नकाबपोशों ने तीन राउंड फायर किए।

जयपुर। राजधानी में बुधवार शाम सरेराह गोलियों की आवाज ने सनसनी फैला दी। सांगानेर खुली जेल में सजा काट रहा कैदी गंगासहाय कुमावत (45) जेल लौट रहा था, तभी धावास के जानकी विहार इलाके में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने लगातार तीन राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।

गोलियां लगते ही गंगासहाय बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

भ्रष्टाचार और कदाचार पर सरकार का बड़ा प्रहार: 40 मामलों में कार्रवाई | कॉलेज के प्राचार्य बर्खास्त, 6 मामलों में अभियोजन की मंजूरी; 10 रिटायर्ड अफसरों की पेंशन पर कैंची

शाम 5 बजे जेल लौट रहा था, तभी हमलावरों ने घेरा

पुलिस के अनुसार गंगासहाय बुधवार शाम करीब 5 बजे सांगानेर खुली जेल की ओर लौट रहा था। इसी दौरान धावास के जानकी विहार इलाके में बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही करणी विहार, भांकरोटा और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

हमलावर आए किस रास्ते से, गए किधर? CCTV से खुलेगा राज

हत्या के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैपुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों हमलावर किस दिशा से आए थे और वारदात के बाद किस रास्ते से भागे। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 123 DSP बदले, जयपुर से लेकर जिलों तक नई तैनाती | 48 ट्रेनी RPS की भी पोस्टिंग, साइबर-ट्रैफिक से महिला अपराध तक बदली जिम्मेदारियां

2018 के हत्या मामले में दोषी था गंगासहाय

गंगासहाय की हत्या को लेकर पुलिस उसकी पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि को भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक वह 2018 में जयपुर के मोती डूंगरी इलाके में महेंद्र गुर्जर की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत से सजा मिलने के बाद वह सांगानेर खुली जेल में सजा काट रहा था। बुधवार को जेल लौटते समय उसी कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुरानी रंजिश या गैंगवार? जांच का फोकस बदला

गंगासहाय के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस अब हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या गैंगवार की आशंका को भी जांच के दायरे में रख रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं महेंद्र गुर्जर हत्याकांड से जुड़े किसी पुराने विवाद के कारण तो गंगासहाय को निशाना नहीं बनाया गया। हालांकि अभी हत्या की वजह और दोनों हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज के साथ वारदात से जुड़े अन्य सुरागों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *