राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: 123 DSP बदले, जयपुर से लेकर जिलों तक नई तैनाती | 48 ट्रेनी RPS की भी पोस्टिंग, साइबर-ट्रैफिक से महिला अपराध तक बदली जिम्मेदारियां

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 123 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले और 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। जयपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां। नीचे देखिए पूरी लिस्ट: 

जयपुर। राजस्थान पुलिस महकमे में मंगलवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डिप्टी एसपी स्तर के 123 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को भी पहली पोस्टिंग दी गई है।

इस फेरबदल में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों तक अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। साइबर क्राइम, ट्रैफिक, महिला अपराध अनुसंधान, एससी-एसटी सेल, एसओजी और जीआरपी जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी नई तैनाती की गई है।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने 123 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए, जबकि 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों की पोस्टिंग के आदेश एडीजी बीजू जॉर्ज जोसफ ने जारी किए।

चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

जयपुर कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में दीपक खंडेलवाल को एसीपी सांगानेर, धर्मेंद्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू, शिवदयाल को एसीपी मालवीय नगर, डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं, जितेंद्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर, दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर, जेठू सिंह को एसीपी सोडाला और दरजाराम बोस को एसीपी सदर लगाया गया है।

नरेंद्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर पुलिस कमिश्नरेट, संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम प्रथम और हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम द्वितीय लगाया गया है। संजीव कुमार आर्य को एसीपी मेट्रो जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय में राम सिंह को डीएसपी लीव रिजर्व R4C, चारुल गुप्ता को डीएसपी लीव रिजर्व सिविल राइट्स और शिवन्या सिंह को डीएसपी लीव रिजर्व साइबर क्राइम लगाया गया है। नरेंद्र कुमार को एसीपी महिला सेल जयपुर और प्रेम कुमार को डीएसपी लीव रिजर्व राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

जयपुर ग्रामीण में विनय चौधरी को डीएसपी साइबर क्राइम प्रथम लगाया गया है। सुरेंद्र सिंह राणावत को पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर में सहायक कमांडेंट और आदित्य पूनिया को डीएसपी लीव रिजर्व R4C पुलिस मुख्यालय लगाया गया है।

जिलों में बदले DSP और CO

डूंगरपुर में हेरंब जोशी को वृत्ताधिकारी सागवाड़ा और रूप सिंह को वृत्ताधिकारी डूंगरपुर लगाया गया है। गजेंद्र सिंह राव को डीएसपी यातायात भीलवाड़ा, बाबूलाल मुरारिया को वृत्ताधिकारी प्रतापगढ़ और शिवनारायण चौधरी को वृत्ताधिकारी बालोतरा की जिम्मेदारी मिली है।

जितेंद्र सिंह राठौड़ को वृत्ताधिकारी माउंट आबू, भवानी सिंह को वृत्ताधिकारी सुमेरपुर, सुखराम बिश्नोई को वृत्ताधिकारी रानीवाड़ा, समर सिंह राठौड़ को वृत्ताधिकारी गुड़ामालानी और ओमप्रकाश बिश्नोई को वृत्ताधिकारी रामगंज मंडी लगाया गया है।

नानालाल सालवी को वृत्ताधिकारी शाहपुरा भीलवाड़ा, पिंटू कुमार को डीएसपी एसओजी जयपुर, परमेश्वर लाल यादव को वृत्ताधिकारी रामगढ़ अलवर, नेमीचंद को डीएसपी एससी-एसटी सेल चित्तौड़गढ़ और अंजली सिंह को वृत्ताधिकारी भीलवाड़ा सदर लगाया गया है।

गोविंद सिंह राजपुरोहित को डीएसपी एससी-एसटी सेल भीलवाड़ा, छगनलाल पुरोहित को वृत्ताधिकारी गिर्वा उदयपुर और अजीत सिंह मेघवंशी को सहायक कमांडेंट द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा लगाया गया है।

उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में बदलाव

मुकेश चौधरी को डीएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल उदयपुर, मनीष चारण को वृत्ताधिकारी सिरोही और रमेश कुमार शर्मा को एसीपी ट्रैफिक जोधपुर कमिश्नरेट लगाया गया है। बुद्धाराम विश्नोई को वृत्ताधिकारी बाड़मेर, कैलाश कंवर राठौड़ को वृत्ताधिकारी पोकरण और सत्येंद्र सिंह नेगी को वृत्ताधिकारी अजमेर ग्रामीण लगाया गया है।

कैलाश चौधरी को डीएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल भरतपुर और लक्ष्मी सुथार को वृत्ताधिकारी भिवाड़ी लगाया गया है। मदन लाल मीणा को वृत्ताधिकारी कोटपुतली, मुरारी लाल मीणा को डीएसपी एससी-एसटी सेल भरतपुर और भंवरलाल बुनकर को वृत्ताधिकारी टोडाभीम लगाया गया है।

गुलाबाराम मेघवाल को वृत्ताधिकारी भोपालगढ़, भवानी सिंह को वृत्ताधिकारी लोहावट, मुनेश कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी कोटा चतुर्थ, कुलदीप सिंह को वृत्ताधिकारी भादरा, नीरज मेवानी को डीएसपी एससी-एसटी सेल सीकर और राजेंद्र कुमार रावत को वृत्ताधिकारी डीडवाना लगाया गया है।

दौसा, करौली, अजमेर और सीकर में भी नई जिम्मेदारियां

सत्यनारायण यादव को वृत्ताधिकारी लालसोट, उमेश गुप्ता को सहायक कमांडेंट सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर, हंसराज बेरवा को वृत्ताधिकारी बोली और गंगासहाय शर्मा को वृत्ताधिकारी तालेड़ा लगाया गया है।

सुरेंद्र सिंह को वृत्ताधिकारी हिंडौन सिटी, दीपक कुमार मीणा को डीएसपी एससी-एसटी सेल डीडवाना-कुचामन, कृष्ण कुमार यादव को वृत्ताधिकारी नीमराणा, लक्ष्मण राम को वृत्ताधिकारी नसीराबाद, हर्षित शर्मा को वृत्ताधिकारी दरगाह अजमेर और धर्मराज चौधरी को वृत्ताधिकारी किशनगढ़ शहर लगाया गया है।

अशोक कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी मानपुर दौसा, जाकिर अख्तर को वृत्ताधिकारी लक्ष्मणगढ़ और खेमाराम बिजारणिया को डीएसपी एसआईटी एसओजी जयपुर लगाया गया है।

कोटा से जैसलमेर तक बदले अधिकारी

मनोज कुमार गुप्ता को वृत्ताधिकारी केकड़ी, मीना मीणा को डीएसपी पीटीएस भरतपुर, विकास ढींढवाल को वृत्ताधिकारी सपोटरा और महिपाल को सहायक कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर लगाया गया है।

संजय कुमार बोथरा को डीएसपी मानव तस्करी यूनिट सीआईडी सीबी जयपुर, पदम दान चारण को वृत्ताधिकारी रामसर, जयराम मुंडेल को डीएसपी एससी-एसटी सेल बाड़मेर और अरविंद कुमार जांगिड़ को वृत्ताधिकारी सांचौर लगाया गया है।

नरेंद्र सिंह को सहायक कमांडेंट प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर, जीवनलाल खत्री को डीएसपी साइबर क्राइम प्रथम जोधपुर ग्रामीण, देवेंद्र प्रताप को डीएसपी एसआईटी एसओजी जयपुर, मनीषा मीणा को डीएसपी एससी-एसटी सेल अलवर और अरविंद कुमार को डीएसपी ट्रैफिक श्रीगंगानगर लगाया गया है।

नेपाराम भाखर को वृत्ताधिकारी फतेहपुर, पूनम भरगड को सहायक कमांडेंट पद्मिनी महिला बटालियन सीकर, सुखदेव सिंह को वृत्ताधिकारी बीदासर, कैलाश चंद मीणा को डीएसपी एससी-एसटी सेल डीग, धर्मवीर सिंह को डीएसपी जीआरपी बीकानेर और अनुज शुभम को वृत्ताधिकारी सुजानगढ़ लगाया गया है।

पाली, चूरू, कोटा और उदयपुर में भी नई पोस्टिंग

श्रीराम बड़सरा को वृत्ताधिकारी करौली, परसराम चौधरी को डीएसपी एससी-एसटी सेल बालोतरा, रतनाराम देवासी को वृत्ताधिकारी बाली, प्रतीक मील को वृत्ताधिकारी सोजत सिटी और हरि सिंह धायल को डीएसपी एससी-एसटी सेल चूरू लगाया गया है।

अमर सिंह को डीएसपी एससी-एसटी सेल कोटा शहर, भंवरलाल चौधरी को डीएसपी ट्रैफिक उदयपुर, लाभूराम विश्नोई को सहायक कमांडेंट सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर और रिछपाल मीणा को डीएसपी एससी-एसटी सेल बूंदी लगाया गया है।

राजू लाल मीणा को सहायक कमांडेंट द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा, रविंद्र प्रताप सिंह को डीएसपी साइबर क्राइम चित्तौड़गढ़, गिरिराज गर्ग को सहायक कमांडेंट 14वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी डीग और आकांक्षा कुमारी को वृत्ताधिकारी बीकानेर सदर लगाया गया है।

महेंद्र कुमार मेघवंशी को सहायक कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर, श्याम सिंह रतनू को डीएसपी साइबर क्राइम उदयपुर, नीतू को डीएसपी एससी-एसटी सेल फलौदी, राजेश कुमार कसाना को वृत्ताधिकारी अलवर उत्तर और नरेंद्र कुमार पारीक को वृत्ताधिकारी ब्यावर लगाया गया है।

हिमांशु शर्मा को एसीपी बोरानाडा जोधपुर और उम्मेद सिंह को एसीपी एससी-एसटी सेल जोधपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।

आखिरी सूची में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव

विनोद कुमार शर्मा को डीएसपी जीआरपी जयपुर, लोकेंद्र पालीवाल को वृत्ताधिकारी हिंडोली, रूद्रप्रकाश को वृत्ताधिकारी कोटा तृतीय और राजेश कुमार टेलर को वृत्ताधिकारी कोटा द्वितीय लगाया गया है।

अरविंद कुमार को सहायक कमांडेंट 14वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी डीग, घनश्याम मीणा को डीएसपी साइबर क्राइम द्वितीय कोटा ग्रामीण, संजय शर्मा को सहायक कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर और प्रहलाद राय को वृत्ताधिकारी गंगाशहर लगाया गया है।

अंगद शर्मा को डीएसपी यातायात अलवर, छुट्टन लाल मीणा को डीएसपी एससी-एसटी सेल करौली, अजय कुमार यादव को सहायक कमांडेंट कालीबाई महिला बटालियन अलवर और अरविंद कुमार भारद्वाज को डीएसपी एससी-एसटी सेल बीकानेर लगाया गया है।

आशीष कुमार भार्गव को वृत्ताधिकारी गंगधार, हेमंत गौतम को वृत्ताधिकारी शाहबाद और शंकर लाल छाबा को वृत्ताधिकारी संगरिया लगाया गया है।

48 ट्रेनी RPS को भी मिली पहली पोस्टिंग

डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादलों के साथ 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों की पोस्टिंग भी की गई है। इनमें गौरव सारस्वत को वृत्ताधिकारी जायल, राहुल गोयल को वृत्ताधिकारी दातारामगढ़, नीरज गुप्ता को वृत्ताधिकारी पीसांगन और सुहासी जैन को वृत्ताधिकारी बानसूर लगाया गया है।

रामकुमार भादू को वृत्ताधिकारी बांसवाड़ा, भजनलाल जांगिड़ को एसीपी पश्चिम जोधपुर कमिश्नरेट, हिमांशु सिंह पवार को वृत्ताधिकारी कोटा पंचम, मनीष शर्मा को वृत्ताधिकारी अलवर दक्षिण और मुकेश कुमार को एसीपी लूणी जोधपुर कमिश्नरेट लगाया गया है।

अर्जुन सिंह राठौड़ को वृत्ताधिकारी ऋषभदेव, नवनीत कौर को वृत्ताधिकारी सीकर, विनोद कुमार को वृत्ताधिकारी मूंडवा, कपिल गुप्ता को वृत्ताधिकारी दौसा और विजयपाल यादव को वृत्ताधिकारी खाजूवाला लगाया गया है।

स्वाति बुरी को सहायक कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर, सुरेश बिश्नोई को वृत्ताधिकारी कैलादेवी, जगदीश कुमार को सहायक कमांडेंट आठवीं बटालियन आरएसी दिल्ली, ओम प्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली जयपुर, मदनलाल को वृत्ताधिकारी देवली और दौलत राम को डीएसपी ट्रैफिक भरतपुर लगाया गया है।

अंकित कुड़ी को वृत्ताधिकारी बेगूं, पारसमल को वृत्ताधिकारी सूरतगढ़, नेहा राव को एसीपी ट्रैफिक दक्षिण द्वितीय जयपुर, भानु प्रताप सिंह राठौड़ को डीएसपी साइबर क्राइम डीडवाना-कुचामन और रोहित चौधरी को सहायक कमांडेंट एसडीआरएफ जयपुर लगाया गया है।

दीपेंद्र सैनी को वृत्ताधिकारी बायतु, नेहा विश्नोई को डीएसपी जीआरपी अजमेर, कृष्ण गोपाल को वृत्ताधिकारी सराड़ा, जयपाल सिंह जैतावत को वृत्ताधिकारी कोलायत, देवेंद्र सिंह को वृत्ताधिकारी घाटोल और निर्मला पाण्डिया को डीएसपी साइबर क्राइम कोटपुतली-बहरोड़ लगाया गया है।

गौरव गुर्जर को वृत्ताधिकारी चिड़ावा, नरेश कुमार चनेजा को डीएसपी साइबर क्राइम कोटा शहर, राहुल कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी पिंडवाड़ा, अरविंद कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी कुचामन और कमल कुमार मीणा को एसीपी ट्रैफिक उत्तर जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया है।

रवि मीणा को डीएसपी साइबर क्राइम बारां, अंकुश कुमार मीणा को वृत्ताधिकारी धरियावद, कुसुम मीणा को डीएसपी साइबर क्राइम करौली, भवानी सिंह शेखावत को वृत्ताधिकारी नदबई और विनोद कुमार को डीएसपी ट्रैफिक सीकर लगाया गया है।

प्रदीप कुमार को वृत्ताधिकारी धौलपुर, शक्ति दायमा को डीएसपी ट्रैफिक कोटा शहर, नरेश कुमार को वृत्ताधिकारी झुंझुनू ग्रामीण, मंजू चौहान को वृत्ताधिकारी बुहाना, प्रियंका को डीएसपी लीव रिजर्व R4C पुलिस मुख्यालय जयपुर, अंजू कुमारी को डीएसपी ट्रैफिक अजमेर और विमला बिश्नोई को एसीपी ट्रैफिक ईस्ट जोधपुर कमिश्नरेट लगाया गया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *