जयपुर
राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ ने अपनी मांग मनवाने के लिए शनिवार से अनूठा अभियान शुरू किया। समायोजित शिक्षाकर्मी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। अपनी इस मांग को लेकर संगठन की हाल ही में अजमेर में हुई बैठक में राजस्थान के मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उपहार स्वरूप पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने का वचन लेने का फैसला किया गया था।
कलाई पर राखी बांधी तो मंत्री कल्ला से मिला भरोसा
बीकानेर: इसी कड़ी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बीकानेर में राजस्थान वेलफेयर सोसायटी की सदस्य श्रीमती इंदु खत्री के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने राजस्थान सरकार के कबीना मंत्री डाॅ. बुलाकी दास कल्ला की कलाई पर राखी बांधकर उपहार के रूप में पुरानी पेंशन की मांग की। इस पर कल्ला ने आश्वस्त किया कि आपकी जायज मांग को पूरा किया जाएगा ।
विधायक सरदार गुरमीत सिंह कुन्नर को दिया ज्ञापन
श्रीकरनपुर: श्रीकरनपुर में समायोजित शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय विधायक सरदार गुरमीत सिंह कुन्नर को ज्ञापन सौंप कर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले व जोधपुर उच्च न्यायालय मे विचाराधीन याचिका एवं जीवन के अंतिम पड़ाव में सेवानिवृत्त हो चुके समायोजित शिक्षा कर्मचारियों की दयनीय स्थिति के बारे में बता कर मांग की कि न्यायिक व मानवीय पहलू को ध्यान में रख कर अविलंब पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन शुरू की जाए।
विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात करने व सहयोग का आश्वासन दिया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जीत शर्मा, बलदेव शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, संजय गुजराती, फरिंद्र कुमार शर्मा, शंकर लाल वर्मा आदि साथियों ने विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर को ज्ञापन सौंपा।
सीकर में भी जनप्रतिनिधियों को भेंट करेंगे रक्षा सूत्र
सीकर: सीकर के ढाका भवन में आयोजित राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ की बैठक में भी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जन प्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र भेंट करने का निर्णय किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष फ़तेहकरण चारण ने बताया कि संघ की प्रांतीय उप संयोजक श्रीमती प्रभा पारीक के अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि संगठन के सदस्य रक्षा बंधन पर्व पर कांग्रेस विधायकों और पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र भेंट कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सदस्य पदोन्नति लाभ देने हेतु मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पत्र लिखेंगे।
सीकर की इस बैठक में सुधीर कौशिक, जगदीश झूरिया, बीएल भूकर, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा ने हिस्सा लिया। संचालन बृजेश कुमार कौशिक ने किया।
प्रतिक्रिया और सुझाव देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
