जालोर
राजस्थान में जालोर जिले के भागली सरहद पर 20 अगस्त शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 3 साल की मासूम समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्रेनाइट फैक्ट्री में हौद बनाने के दौरान हुआ।
हौद के लिए जब मिट्टी खोदी जा रही की तभी उसकी एक तरफ की मिट्टी खिसक गई और करीब 6 फीट की गहराई में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बारां जिले के और 2 जालोर के हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रेनाइट कारोबारी मौके पर पहुंचे।
औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण से आगे भागली के निकट ग्रेनाइट चाइना मार्केट में हुआ। जालोर के भागली सरहद स्थित रीको क्षेत्र में पिछले चार दिन से ग्रेनाइट फैक्ट्री में हौद बनाने का काम चल रहा है। शुक्रवार शाम अचानक हौद की एक तरफ से मिट्टी खिसकने लगी। देखते ही देखते मिट्टी का मलबा हौद में जा गिरा और यहां काम कर रहे 4 मजदूर और वहां पिता के साथ मौजूद 3 साल की मासूम अनुष्का उसमें दब गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आपदा टीम मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकाला गया।
घटनाक्रम के बाद राहत के लिए दो जेसीबी से कार्य शुरु हुआ, लेकिन पांच जिंदगियां नहीं बच पाई। सूचना के बाद पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत चारण, सीआई लक्ष्मणसिंह भी मौके पर पहुंचे। हादसा तब हुआ जब ये श्रमिक इस क्षेत्र में हौज निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में नींव भरने का कार्य कर रहे थे।
इनकी हुई मौत
यह बलुई मिट्टी का क्षेत्र है और निर्माण कार्य के दौरान पास की ग्रेनाइट इकाई की दीवार भरभराकर श्रमिकों पर गिर गई। दबने से दिनेश (20) पुत्र लुकाराम भील निवासी रेवत, विक्रम भील (21) पुत्र हीराराम निवासी धवला रोड, सौरम कुमार (28) पुत्र नंदलाल निवासी बारां, जानकीलाल (26) निवासी शाहबाद (बारां) और एक चार वर्षीय बालिका अनुष्का पुत्री सौरम कुमार की मौत हो गई।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
