भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

भरतपुर के बयाना से 16 वर्षीय छात्र कृष्णा 16 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन अब तक लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी का पोस्टर जारी कर आमजन से सहयोग की अपील की है।

भरतपुर। भरतपुर जिले के बयाना कस्बे से 16 वर्षीय एक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अब पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए छात्र का पोस्टर जारी किया है।

पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

पुलिस के अनुसार, कृष्णा पुत्र चन्द्रप्रकाश, निवासी मुरकी कॉलोनी, तहसील बयाना, 16 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार, कृष्णा की उम्र करीब 16 वर्ष, कद 5 फीट 4 इंच, रंग सांवला है। घर से निकलते समय उसने धारीदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी।

परिजनों का कहना है कि रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद बयाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बयाना थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कृष्णा के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

संपर्क नंबर:

  • परिजन: 7568172923, 7610094531, 8058448321
  • पुलिस थाना बयाना: 05648-225003 / 9530410847
  • पुलिस वृत्ताधिकारी, बयाना: 05648-225058
  • जिला पुलिस अधीक्षक, भरतपुर: 05644-223118

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज

बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?

बैटरी की दुनिया में भारत का धमाका: सिर्फ 1 मिनट में 80% चार्ज होगा फोन और EV, जानें इस स्वदेशी तकनीक का राज

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *